शहमात The Big Debate: ‘सपने’ वाला बयान.. जुमलेबाजी ऑन! पूर्व सीएम के बयान से चढ़ा सियारी पारा, छत्तीसगढ़ में सपनों को लकेर क्यों शुरू हुई जुबानी जंग

CG Politics News: भूपेश बघेल ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी को दिन-रात मेरे सपने आते हैं, तभी तो वो मुझे ही टारगेट करते हैं।

शहमात The Big Debate: ‘सपने’ वाला बयान.. जुमलेबाजी ऑन! पूर्व सीएम के बयान से चढ़ा सियारी पारा, छत्तीसगढ़ में सपनों को लकेर क्यों शुरू हुई जुबानी जंग
Modified Date: June 6, 2026 / 11:41 pm IST
Published Date: June 6, 2026 11:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर तंज कसा है।
  • भूपेश बघेल ने कहा कि, भाजपा को उनके सपने आते हैं।
  • भूपेश बघेल के इस बयान पर सियासत शुरू हो गई है।

CG Politics News: रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी को दिन-रात मेरे सपने आते हैं, तभी तो वो मुझे ही टारगेट करते हैं।

भूपेश के बयान पर बीजेपी की ओर से मोर्चा संभाला प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि, भूपेश बघेल के सपने तो टीएस सिंहदेव को आते हैं। (CG Politics News) भाजपा के लोग देश को लेकर बड़ा सपना देखते हैं, भूपेश बघेल का नहीं। सांसद संतोष पांडेय ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का हर सपना सच होता है। हमने जिन-जिन भ्रष्टाचारियों के सपने देखे सब जेल गए। आपने भी आठ करोड़ रुपए का बासी घोटाला किया, कब जेल जाएँगे।

बीजेपी जब-जब भ्रष्टाचार को लेकर पिछली कांग्रेस को घेरती है, उसके केंद्र में कांग्रेस सरकार को मुखिया भूपेश होते हैं। जिस पर भूपेश का कहते हैं उनसे बीजेपी इस कदर डरती है कि उन्हीं के सपने आते हैं। (CG Politics News) सवाल ये है कि “सपनों” से शुरू हुई जुबानी लड़ाई इतने ही बयानों पर थम जाएगी या आगे जाएगी?

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.