रायपुर: 20 Important Announcements of CG Budget 2023 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर वित्त मंत्री के रूप में आज सोमवार को अपना पांचवा और आखिरी बजट पेश किया। सदन को संबोधित करते हुए कई बड़ी घोषणाएं की। बजट में सीएम भूपेश बघेल ने गांव, गरीब, किसान और युवाओं को ध्यान में रखते हुए सौगात दी है।
20 Important Announcements of CG Budget 2023 सीएम भूपेश बघेल ने किसानों और आवास विहीन लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम भूपेश बघेल ने आवास योजना के तहत 3 हजार 2 सौ 38 करोड़ का प्रावधान किया है। वहीं, किसान न्याय योजना के लिए 6800 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि का ऐलान किया है। सीएम भूपेश बघेल ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यान भोजन के अंतर्गत रसोइयों के मानदेय में वृद्धि 1800 रुपए किया गया है। वहीं, ग्राम पटेल को दिए जा रहे 2 हजार 3 हजार रुपए भुगतान किए जाने की घोषणा की है। स्कूल सफ़ाई कर्मचारियों को 2800 रु मिलेगा।