Development Authority Vice Presidents: विकास प्राधिकरणों में उपाध्यक्षों की नियुक्ति, इन विधायकों को मिली नई जिम्मेदारी, यहां देखें सूची
CG Development Authority Vice Presidents List: विकास प्राधिकरणों में उपाध्यक्षों की नियुक्ति, इन विधायकों को मिली नई जिम्मेदारी
Raipur Crime News
CG Development Authority Vice Presidents List: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ संसदीय क्षेत्र की पूर्व सांसद व पत्थलगांव विधायक गोमती साय को सरगुजा क्षेत्र विकास प्रधिककरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आगामी आदेश तक उन्हें सरगुजा क्षेत्र विकास प्रधिककरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
Read More: CG News: टला बड़ा हादसा, लैडिंग के दौरान रनवे से टकराई राज्य शासन की चार्टर प्लेन, मंत्री चौधरी ने विद्युत कंपनी से मांगा जवाब
इधर, बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विधायक लता उसेंडी को दी गई है। वहीं, मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मरवाही के विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची को दी गई है।
Read More: : गौशाला में 12 गायों की मौत, भूखे प्यासे सभी मवेशियों ने तोड़ा दम, पूरे इलाके में मचा हड़कंप
वहीं, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण में विधायक गुरु खुशवंत साहेब को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर को दी गई है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

Facebook


