CG Exit Poll 2023: कांग्रेस के कुछ मंत्री और विधायकों की हो रही हार? फिर भी बन सकती है सरकार

Ads

CG Exit poll 2023:  सभी सर्वे में कांग्रेस भाजपा से बढ़त बनाई हुई है। इस स्थिति में एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस अपने पुराने रिकॉर्ड 68 को कायम नहीं रख पा रही है। ऐसे में स्पष्ट है कि कांग्रेस के कुछ मंत्री और वरिष्ठ विधायकों की हार हो रही है। 

  •  
  • Publish Date - December 1, 2023 / 06:18 PM IST,
    Updated On - December 1, 2023 / 06:58 PM IST

CG Exit poll 2023

CG Exit poll 2023 :  रायपुर। छत्तीसगढ़ में 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित होगा। लेकिन इससे पहले की कई एजेंसियों की एग्जिट पोल पर खूब चर्चा हो रही है। कांग्रेस और भाजपा समेत जनता भी इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रही है। आखिर एग्जिट पोल में कांग्रेस को भाजपा से ज्यादा लेकिन 2018 चुनाव के परिणाम से कम क्यों आंका जा रहा है? आखिर इसके क्या है कारण ? देखिए इस रिपोर्ट में।
आपने कई एजेंसियों की सर्वे देखा है, इसमें से किसी भी सर्वे में कांग्रेस को 56 से ज्यादा टिकट मिलती हुई नहीं दिख रही है। हालांकि सभी सर्वे में कांग्रेस भाजपा से बढ़त बनाई हुई है। इस स्थिति में एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस अपने पुराने रिकॉर्ड 68 को कायम नहीं रख पा रही है। ऐसे में स्पष्ट है कि कांग्रेस के कुछ मंत्री और वरिष्ठ विधायकों की हार हो रही है।
read more: IND vs AUS 4th T20 : ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, लिया पहले गेंदबाजी करने का फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
एग्जिट पोल के साथ ही जनता भी यह मान रही है कि कई मंत्री और वरिष्ठ विधायक फंसे हुए हैं । इतना ही नहीं खासकर 38 सीटों पर नए प्रत्याशी उतारने का फैसला भी कांग्रेस के पक्ष में दिखाई नहीं पड़ता। कारण इन्हीं अधिकांश सीटों पर आज पेंच फंसता हुआ दिखता है। इसी तरह भाजपा ने भी इस बार तीन दर्जन से ज्यादा नए चेहरों को प्रत्याशी बनाया है। जहां भी एग्जिट पोल के अनुसार पेंच फंसा हुआ नजर आ रहा है।
read more: पाकिस्तान में एक व्यक्ति ने पत्नी, तीन बेटियों की हत्या करने के बाद आत्महत्या की
इस पर कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच जबरदस्त बयान बाजी हो रही है। मंत्री शिव डहरिया का कहना है कि कांग्रेस पार्टी का परफॉर्मेंस बेहतर रहा है। हम 75 प्लस सीट जीतेंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह कहते हैं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की वर्तमान स्थिति में गिरावट आई है और बीजेपी जीतेगी। एग्जिट पोल के इन आंकड़ों से यह तो स्पष्ट दिख रहा है कि कांग्रेस भाजपा से बढ़त बनाई हुई है। लेकिन अंततः एग्जिट चुनावी रिजल्ट 3 दिसंबर को घोषित होने हैं। ऐसे में अब देखना होगा की एग्जिट पोल के अनुरूप एग्जिट रिजल्ट आ रहा है या नहीं?