CG Naxalism Deadline: डेडलाइन का आखिरी दिन और बढ़ा सस्पेंस! क्या सरकार ने जीत ली नक्सलवाद की जंग? गृहमंत्री देंगे सारी जानकारी

CG Naxalism Deadline: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा निर्धारित 31 मार्च 2026 की डेडलाइन का आज अंतिम दिन है।

CG Naxalism Deadline: डेडलाइन का आखिरी दिन और बढ़ा सस्पेंस! क्या सरकार ने जीत ली नक्सलवाद की जंग? गृहमंत्री देंगे सारी जानकारी

cg news/ image source: IBC24

Modified Date: March 31, 2026 / 09:20 am IST
Published Date: March 31, 2026 9:20 am IST
HIGHLIGHTS
  • नक्सलवाद डेडलाइन का अंतिम दिन आज
  • आएगा बड़ा सरकारी अपडेट
  • रायपुर में होगी अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस

CG Naxalism Deadline: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज नक्सलवाद के खात्मे को लेकर बड़ा दिन माना जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा निर्धारित 31 मार्च 2026 की डेडलाइन का आज अंतिम दिन है। इसी को लेकर राज्य में हलचल तेज है और सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार इस मुद्दे पर क्या आधिकारिक अपडेट देती है।

नक्सलवाद खात्मे की डेडलाइन का अंतिम दिन आज

आज छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा नक्सलवाद के खात्मे को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे। वे रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित संवाद कार्यक्रम में दोपहर 1 बजे शामिल होंगे, जहां वे अब तक की कार्रवाई, उपलब्धियों और आगे की रणनीति पर विस्तार से बात कर सकते हैं। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक और मीडिया हलकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है।

नक्सलवाद के खात्मे पर आज जानकारी देंगे गृहमंत्री विजय शर्मा

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संसद में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर जानकारी दे चुके हैं। लोकसभा में इस मुद्दे पर चर्चा भी हुई थी, जिसमें सरकार की रणनीति और अब तक के प्रयासों पर प्रकाश डाला गया। ऐसे में आज रायपुर से आने वाला अपडेट इस पूरे अभियान की दिशा और स्थिति को और स्पष्ट कर सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।