Reported By: Saurabh Singh Parihar
,CG News | Image Source | IBC24
रायपुर : CG News: छत्तीसगढ़ में स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 की अवधि 5 दिन अर्थात 30 जून तक बढ़ा दी गई है। स्थानांतरण नीति की अवधि आज समाप्त होने वाली थी। इससे पहले की सामान्य प्रशासन विभाग ने छत्तीसगढ़ सरकार के सभी विभागों के विभाग अध्यक्ष, संभाग आयुक्त और कलेक्टर को पत्र जारी किया।
CG News: इस पत्र के अनुसार अब जिला और शासन स्तर पर जारी स्थानांतरण आदेश और क्रियान्वयन की स्थिति 30 जून तक संबंधित जिला और विभागों की वेबसाइट में अपलोड किए जाएंगे। आदेश में लिखा गया है स्थानांतरण नीति की शेष शर्तें यथावत रहेगी।
CG News: इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि तारीख बढ़ाए जाने की मांग लगातार हो रही थी। इसलिए 5 दिन बढ़ा दिया गया है। कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि सामान्य प्रशासन विभाग की दिशा निर्देश अनुरूप ट्रांसफर की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में ही 4000 से ज्यादा ट्रांसफर के लिए आवेदन आए हैं। इसी तरीके से अन्य विभागों में भी हजारों की संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं।
दरअसल तारीख बढ़ाने की वजह पिछले एक हफ्ते से मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों के कई कार्यक्रमों में व्यस्तता होना था। जिसके कारण विभागों के मंत्रियों के द्वारा संबंधित ट्रांसफर आवेदनों पर काम पूरा नहीं हो पाया था।