CG NHM Employees Latest News: छत्तीसगढ़ के एनएचएम कर्मचारियों को अब तक की सबसे बड़ी सौगात, सीधे 6 लाख रुपए का होगा फायदा, स्वास्थ्य मंत्री ने सुनाई खुशखबरी
CG NHM Employees Latest News: छत्तीसगढ़ के एनएचएम कर्मचारियों को अब तक की सबसे बड़ी सौगात, सीधे 6 लाख रुपए का होगा फायदा, स्वास्थ्य मंत्री ने सुनाई खुशखबरी
CG NHM Employees Latest News: छत्तीसगढ़ के एनएचएम कर्मचारियों को अब तक की सबसे बड़ी सौगात, सीधे 6 लाख रुपए का होगा फायदा, स्वास्थ्य मंत्री ने सुनाई खुशखबरी / Image: AI Generated
- कर्मचारियों को ₹6 लाख का निःशुल्क लाइफ टर्म इंश्योरेंस कवर मिलेगा
- कर्मचारी के परिवार को ₹6 लाख का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा
- जारों कर्मचारियों और उनके परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा मिलेगी
रायपुर: CG NHM Employees Latest News राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हित में स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
एनएचएम कर्मचारियों को बड़ी सौगात
CG NHM Employees Latest News शासन द्वारा बैंक ऑफ इंडिया के साथ एम.ओ.यू. (MOU) निष्पादित किए जाने की अनुमति प्रदान की गई है, जिसके तहत एनएचएम के उन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को, जिनका वेतन खाता बैंक ऑफ इंडिया में संचालित है, ₹6 लाख का निःशुल्क लाइफ टर्म इंश्योरेंस कवर उपलब्ध कराया जाएगा।
6 लाख का निःशुल्क लाइफ टर्म इंश्योरेंस कवर
यह बीमा कवर सामान्य मृत्यु की स्थिति में प्रदान किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस व्यवस्था के लिए राज्य सरकार या राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आएगा। साथ ही, बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रस्तावित समस्त सुविधाएं कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जाएंगी।
परिवारों को आर्थिक संबल प्राप्त होगा
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि इस पहल से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के हजारों अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का अतिरिक्त लाभ मिलेगा तथा उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्राप्त होगा।
ये भी पढ़ें
- Today Live Breaking News and Updates 30 May 2026: महंगाई का एक और झटका! फिर महंगी हुई सीएनजी, प्रति किलो 2 रुपये का इजाफा
- Highway Viral Video: सड़क पर शुरू हुआ ड्रामा, फिर कुछ किलोमीटर तक चलता रहा खौफनाक मंजर, देखकर थम गई लोगों की सांसें, आप भी देखें वीडियो
- CUET UG Exam New Dates 2026 : बकरीद के चलते टली थी CUET परीक्षा, अब NTA ने जारी किया नया शेड्यूल, इन तारीखों पर होगी परीक्षा, तुरंत चेक करें शेड्यूल

Facebook


