CG PSC SI Exam Date : छत्तीसगढ़ के हजारों युवाओं के लिए खुशखबरी! तय हुई सूबेदार और SI परीक्षा की तारीख, इस दिन होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

छत्तीसगढ़ में सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। 12 जुलाई को होने वाली इस परीक्षा में 63 हजार से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे। राज्य के सभी 33 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

CG PSC SI Exam Date : छत्तीसगढ़ के हजारों युवाओं के लिए खुशखबरी! तय हुई सूबेदार और SI परीक्षा की तारीख, इस दिन होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

CG PSC SI Exam Date

Modified Date: May 13, 2026 / 09:30 am IST
Published Date: May 13, 2026 9:24 am IST
HIGHLIGHTS
  • CG PSC ने SI और अन्य पदों की भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित की।
  • 12 जुलाई को सुबह 10 बजे पूरे राज्य में परीक्षा आयोजित होगी।
  • 63,342 उम्मीदवार 33 जिलों में बने केंद्रों पर परीक्षा देंगे।

रायपुर: CG PSC SI Exam Date छत्तीसगढ़ के हजारों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश में लंबे समय से प्रतीक्षित सूबेदार, सब-इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CG PSC) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़े 63 हजार 342 उम्मीदवारों का इंतजार अब समाप्त हो गया है।

12 जुलाई को आयोजित की जाएगी परीक्षा

लोक सेवा आयोग द्वारा जारी एग्जाम शेड्यूल के मुताबिक, लिखित परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से निर्धारित किया गया है। ( Chhattisgarh Sub Inspector Recruitment 2026 ) प्रदेश सरकार और आयोग ने इस मेगा परीक्षा के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। इस परीक्षा में कुल 63,342 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो लंबे समय से इस भर्ती के अगले चरण की तैयारी कर रहे थे।

CG PSC Admit Card Download 33 जिलों में बनाए जाएंगे परीक्षा केंद्र

आपकों बता दें की उम्मीदवारों की भारी संख्या को देखते हुए प्रदेश के सभी 33 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जिला मुख्यालयों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.