Chhattisgarh Budget 2024
रायपुर: प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने आज बजट सत्र के चौथे दिन की शुरुआत से पहले मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने अलग-अलग मुद्दों पर सरकार के फैसलों की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने पीएससी घोटाले पर ईओडब्लू की तरफ से दर्ज की गई एफआईआर पर भी चर्चा की। इस बीच मीडिया की तरफ से पूछे गए सवाल की बजट कैसा रहेगा? इस पर सीएम साय ने कहा कि इंतज़ार कीजिये, बजट बहुत बढ़िया रहेगा।
▶️रायपुर: छत्तीसगढ़ बजट पर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, ” इंतजार करिए बहुत अच्छा बजट होगा”#Raipur | #VishnudeoSai | #Budget | #Budget2024 | #Chhattisgarh | @vishnudsai | @BJP4CGState pic.twitter.com/f0U5Dl3Gvl
— IBC24 News (@IBC24News) February 8, 2024
इससे पहले कल सीएम साय ने छग लोकसेवा आयोग में सामने आये गड़बड़ी पर अपने एक्स अकाउंट से ट्वीट कर इस पूरे गड़बड़ी को महाघोटाला करार दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा “आज CGPSC महाघोटाले के आरोपी पूर्व अधिकारियों एवं नेताओं पर EOW ने FIR दर्ज कर दी है। इस महाघोटाले में अपने भविष्य की बलि देने वाले मेरे सभी बच्चों को आश्वस्त करता हूँ कि आपके साथ हुए अन्याय का हिसाब होगा। गुनहगार बचेंगे नहीं, हम आपकी प्रतिभा का सौदा करने वालों को उनके अंजाम तक पहुँचा कर रहेंगे।”