Chhattisgarh Cabinet Decision Today: साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में आबकारी नीति 2026-27 को मंजूरी, जानिए इस साल क्या बड़े बदलाव होंगे
Chhattisgarh Cabinet Decision Today: साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में आबकारी नीति 2026-27 को मंजूरी, जानिए इस साल क्या बड़े बदलाव होंगे
Sai Cabinet baithak/Image Source: Vishnu Deo Sai
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला
- छत्तीसगढ़ में आबकारी नीति 2026-27 को मंजूरी
- विभाग को मिली नई जिम्मेदारी
रायपुर: Chhattisgarh Cabinet Decision Today: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में साय कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में कई अहम नीतिगत और प्रशासनिक प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसके बाद अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद की मुहर लगी। कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी।
छत्तीसगढ़ में आबकारी नीति 2026-27 को मंजूरी (sai cabinet ke faisle)
मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्ताव का अनुमोदन तथा इससे संबंधित समस्त अनुषांगिक कार्यवाहियों के लिए विभाग को अधिकृत किया गया।
Chhattisgarh Cabinet Decision Today: इसके साथ ही कैबिनेट बैठक में मंत्रिपरिषद द्वारा नवा रायपुर अटल नगर में उच्च कोटि का शैक्षणिक संस्थान स्थापित किये जाने हेतु विले पारले कलावनी मंडल (SVKM) को उनके नरसी मोंजी प्रबंधन अध्ययन संस्थान की स्थापना के लिए सेक्टर-18 में चिन्हांकित लगभग 40 एकड़ भू-खण्ड का आबंटन लीज के रूप में एकमुश्त 90 वर्षाें के लिए करने की स्वीकृति प्रदान की है।
एसव्हीकेएम एक ख्याति प्राप्त संस्था है, जो वर्ष 1934 से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत तथा वर्तमान में 30 शैक्षणिक संस्थान संचालित है, जोकि एक लाख से अधिक छात्रों को प्रति वर्ष प्री-प्राइमरी से लेकर डॉक्टोरल कार्यक्रमों में शिक्षा प्रदान करता है। वर्ष 2025 में एनआईआरएफ यूनिवर्सिटी रैकिंग में इस संस्था को 52वां रैंक प्राप्त हुआ है। नवा रायपुर में इस राष्ट्रीय स्तर के संस्थान की स्थापना से राज्य में आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और मजबूती मिलेगी।

Facebook


