Reported By: Vishal Vishal Kumar Jha
,MLA Dharamjeet Singh Birthday Party: घंटों ट्रैफिक में फंसे रहे लोग...समर्थक मनाते रहे भाजपा विधायक के जन्मदिन जश्न, धर्मजीत सिंह के बर्थडे पर सड़क किनारे काटा केक, वीडियो वायरल / Image: IBC24 Original
This browser does not support the video element.
बिलासपुर: MLA Dharamjeet Singh Birthday Party: तखतपुर से भाजपा के वरिष्ठ विधायक धर्मजीत सिंह का जन्मदिन रविवार को उनके समर्थकों ने अलग-अलग इलाकों में धूमधाम से मनाया। भरनी और चोरभट्टी में आयोजित जन्मदिन समारोह आम जनता के लिए परेशानी का कारण बन गया। सड़क किनारे केक काटने, भीड़ जुटने और आतिशबाजी के चलते बिलासपुर-कोटा मार्ग पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। बताया जा रहा है कि विधायक के समर्थक सड़क किनारे जन्मदिन का जश्न मना रहे थे।
MLA Dharamjeet Singh Birthday Party: इस दौरान विधायक ने लोगों को संबोधित भी किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों के पहुंचने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। तीज पर्व के मौके पर अपने घर जाने वाली महिलाएं समेत बड़ी संख्या में राहगीर जाम में फंसे रहे। लोगों को रास्ता साफ होने का काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विधायक का काफिला जैसे-जैसे आगे बढ़ता गया, पीछे वाहनों की कतार भी बढ़ती गई। जन्मदिन का जश्न अपनी जगह है, लेकिन सार्वजनिक सड़क पर इस तरह कार्यक्रम आयोजित कर यातायात बाधित करने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आम लोगों के लिए यातायात नियम और सड़क पर कार्यक्रमों को लेकर जो कानून लागू होते हैं, क्या वही नियम जनप्रतिनिधियों के समर्थकों पर भी लागू नहीं होने चाहिए? तीज पर्व पर घर लौट रही जनता को जाम में फंसाने से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।