Chhattisgarh Dhan Kharidi Payment: किसानों को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, होली से पहले मिलेगी धान की अंतर की राशि, जानें कितने करोड़ रुपए का होगा भुगतान

Ads

Chhattisgarh Dhan Kharidi Payment: किसनों को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, होली से पहले मिलेगी धान की अंतर की राशि, जानें कितने करोड़ रुपए का होगा भुगतान

  •  
  • Publish Date - February 11, 2026 / 03:09 PM IST,
    Updated On - February 11, 2026 / 03:57 PM IST

Chhattisgarh Dhan Kharidi Payment/Image Source: Vishnu Deo Sai

HIGHLIGHTS
  • किसानों की खुशखबरी
  • सरकार का बड़ा फैसला
  • धान की राशि होली से पहले एकमुश्त

रायपुर: Chhattisgarh Dhan Kharidi Payment: नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आज सुबह शुरू हुई छत्तीसगढ़ कैबिनेट की मीटिंग ख़त्म हो गई है। (Sai Cabinet Today Key Decision) यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में की गई थी। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सरकार की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। सरकार के उप मुख्यमंत्री अरुण साव बैठकें में लिए गए निर्णयों की जानकारी दे रहें है।

साय कैबिनेट ने किसानों को दिया होली का सबसे बड़ा तोहफा (Sai Cabinet Ke Faisle)

Sai Cabinet Ke Faisle:  बैठक में मंत्रिपरिषद ने राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त भुगतान किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत धान के मूल्य के अंतर की राशि के रूप में लगभग 10 हजार करोड़ रूपए का भुगतान होली त्यौहार से पहले एकमुश्त किया जाएगा।

मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधान सभा के अष्टम् सत्र माह फरवरी-मार्च, 2026 हेतु माननीय राज्यपाल के अभिभाषण का अनुमोदन किया गया।मंत्रिपरिषद द्वारा बजट अनुमान वर्ष 2026-27 का विधानसभा में उपस्थापन हेतु छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

Chhattisgarh Dhan Kharidi Payment: यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से की जा रही है, जो देश में सर्वाधिक है। बीते दो वर्षाें में कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों को धान के मूल्य के अंतर के रूप में 25 हजार करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इस साल होली से पूर्व किसानों को 10 हजार करोड़ रूपए का भुगतान होने से यह राशि बढ़कर 35 हजार करोड़ रूपए हो जाएगी।

यह भी पढ़ें

"Sai Cabinet Today Key Decision" में किसानों के लिए क्या फैसला लिया गया?

कैबिनेट ने किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने पर अंतर की राशि 3100 रुपये प्रति क्विंटल के मान से होली से पहले एकमुश्त भुगतान करने का निर्णय लिया।

"Chhattisgarh Krishak Unnati Yojana Payment" कब और कितने का भुगतान किया जाएगा?

कृषक उन्नति योजना के तहत होली से पहले लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया जाएगा।

"Sai Cabinet Budget 2026-27 Approval" में क्या प्रमुख निर्णय हुए?

मंत्रिपरिषद ने राज्यपाल के अभिभाषण का अनुमोदन किया और छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 का विधानसभा में प्रस्तुतीकरण हेतु प्रारूप मंजूर किया।