हर विधानसभा क्षेत्र में ‘भाजपा के 27,000 वोट कम करने’ का काम करेंगे: अखिलेश यादव

हर विधानसभा क्षेत्र में ‘भाजपा के 27,000 वोट कम करने’ का काम करेंगे: अखिलेश यादव

हर विधानसभा क्षेत्र में ‘भाजपा के 27,000 वोट कम करने’ का काम करेंगे: अखिलेश यादव
Modified Date: September 20, 2026 / 03:58 pm IST
Published Date: September 20, 2026 3:58 pm IST

लखनऊ, 20 सितंबर (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी की चुनावी तैयारियों का आगाज करते हुए रविवार को कहा कि सपा हर विधानसभा क्षेत्र में ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 27 हजार वोट कम करने’’ के लक्ष्य के साथ काम करेगी।

यादव ने लखनऊ में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज हमने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। हम सभी ने निर्णय लिया है कि उत्तर प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के 27 हजार वोट कम करने के लिए काम करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमें प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करना होगा, लोगों के घरों तक जाकर उनकी बात सुननी होगी और उनकी समस्याओं को समझना होगा। साथ ही, उन्हें न्याय और सम्मान दिलाने की बात करनी होगी। हम सब मिलकर इस दिशा में लगातार काम करेंगे।’’

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं।

भाषा आनन्द खारी

खारी


लेखक के बारे में