Reported By: Rajesh Raj
,Chhattisgarh Jal Jeevan Mission CAG Report || Image- Indiaspend FILE
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को पेश हुई सीएजी यानि कैग की रिपोर्ट में जल जीवन मिशन को लेकर कई बड़ी बातें सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, योजना का काम तय रफ्तार से नहीं हो सका। (Chhattisgarh Jal Jeevan Mission CAG Report) इसका असर यह हुआ कि राज्य के लाखों घरों तक आज भी पानी नहीं पहुंच पाया। कई जगह नल तो लगा दिए गए, लेकिन उनमें पानी नहीं आ रहा है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के किसी भी जिले और किसी भी ब्लॉक में जल जीवन मिशन का काम पूरी तरह पूरा नहीं हो पाया। गांव, जिला और राज्य स्तर पर योजना को लेकर पूरी तैयारी नहीं थी। कई जगह काम शुरू होने में काफी देरी हुई, जिससे पूरी योजना प्रभावित हुई।
कैग रिपोर्ट में बताया गया है कि शुरुआती काम बहुत धीमी गति से हुआ। इसी वजह से केंद्र सरकार से मिलने वाली करीब 6480 करोड़ रुपये की राशि राज्य को नहीं मिल सकी। (Chhattisgarh Jal Jeevan Mission CAG Report) रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2024 तक राज्य में सिर्फ 3.64 प्रतिशत घरों तक ही कार्यशील नल कनेक्शन पहुंच पाया। वहीं 13.31 लाख घरों में नल तो लगा दिए गए, लेकिन पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी।
जल जीवन मिशन भारत सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त 2019 को की गई थी। इस योजना का मकसद देश के हर ग्रामीण परिवार को घर-घर नल के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। इसके तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन (FHTC) देने, प्रतिदिन प्रति व्यक्ति कम से कम 55 लीटर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, जल स्रोतों के संरक्षण, पानी की गुणवत्ता की जांच और गांवों में बेहतर जलापूर्ति व्यवस्था विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इस योजना का संचालन जल शक्ति मंत्रालय द्वारा किया जाता है और इसमें केंद्र व राज्य सरकारें मिलकर काम करती हैं। (Chhattisgarh Jal Jeevan Mission CAG Report) योजना के तहत पाइपलाइन, पानी की टंकियां, पंप और अन्य आवश्यक ढांचे का निर्माण कर घरों तक नल से पानी पहुंचाया जाता है, ताकि लोगों को पीने के पानी के लिए दूर न जाना पड़े और ग्रामीण इलाकों में लोगों का जीवन स्तर में सुधार हो सके।
महाराष्ट्र सरकार ने ‘लाडकी बहिन योजना’ से पात्र लाभार्थियों के नाम हटाए, यह विश्वासघात है: कांग्रेस
एनसीएलटी ने जून तिमाही में 5,518 करोड़ रुपये की 78 समाधान योजनाओं को मंजूरी दी
जुबिलेंट फूडवर्क्स को 46.9 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस, कंपनी देगी चुनौती
नगालैंड में आईईडी विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज किया
प्रशासन ने 17 जुलाई को होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह बदलने को कहा: कांग्रेस