Raid In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के शराब ठिकानों पर बड़ी छापेमारी.. भाटिया, वेलकम डिस्टलरी समेत इन जगहों पर सुबह-सुबह पहुंची EOW-ACB की टीम

Raid In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के शराब ठिकानों पर बड़ी छापेमारी.. भाटिया, वेलकम डिस्टलरी समेत इन जगहों पर सुबह-सुबह पहुंची EOW-ACB की टीम

Chhattisgarh ka sharab scam kya hain

Modified Date: February 25, 2024 / 07:52 am IST
Published Date: February 25, 2024 7:52 am IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में एक बड़ी अपडेट हैं। जानकारी की मुताबिक़ एंटी करप्शन ब्यूरों और ईओडब्लू ने आज यानी रविवार की सुबह रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में एक साथ छापेमारी की हैं।

Tripura Rifles News: यहां 10 क्विंटल से ज्यादा गांजा जब्त.. कीमत 4 करोड़ रुपये से भी अधिक, इन दो विभागों ने एक साथ मारा था छापा

जानकारी के अनुसार यह सभी छापेमारी शराब कारबोरियों के ठिकाने पर की गई हैं। इनमें बिलासपुर सरगांव स्थित भाटिया डिस्टलरी, कोटा स्थित वेलकम डिस्टलरी, कुम्हारी दुर्ग स्थित केडिया डिस्टलरी, रायपुर स्थित अनवर ढेबर, विवेक ढांड समेत अनिल टुटेजा के ठिकाने शामिल हैं। बताया जा रहा हैं कि शराब घोटाले में दर्ज एफआईआर मामले में जारी 13 वारंट स्थानों पर एसीबी ईओडब्ल्यू की टीम जब आज सुबह पहुंची तो वहां मौजूदा कर्मचारियों म हड़कंप मचा गया।


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown