Reported By: Saurabh Singh Parihar
,Chhattisgarh Student Union Election / Image Source : IBC24
रायपुर :Chhattisgarh Student Union Election आगामी शिक्षा सत्र की शुरुआत से पहले छत्तीसगढ़ की छात्र राजनीति में जबरदस्त उबाल देखने को मिल रहा है। पिछले एक दशक से अधिक समय से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में बंद पड़े छात्र संघ चुनावों को फिर से बहाल करने की मांग तेज हो गई है। प्रमुख छात्र संगठन ABVP और NSUI ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है, जिससे कैंपस का माहौल गरमा गया है।
छत्तीसगढ़ में लंबे समय से छात्र राजनीति की नर्सरी माने जाने वाले छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। इस गतिरोध को तोड़ने के लिए NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने सरकार से चुनाव कराने की पुरजोर मांग की है और आगामी सोमवार को प्रदेश व्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है।
दूसरी ओर, ABVP के प्रांत मंत्री अनंत सोनी ने भी छात्र हितों की वकालत करते हुए कहा कि वे निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के पक्ष में हैं। Vijay Sharma Deputy CM संगठनों का मानना है कि चुनाव न होने से छात्रों की आवाज दब रही है। इस मामले पर राज्य के डिप्टी CM विजय शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “छात्र संघ चुनाव से लोकतंत्र मजबूत होता है।” हालांकि, उन्होंने अंतिम फैसला विभागीय मंत्री पर छोड़ते हुए यह उम्मीद जताई कि चुनाव अनुशासित और बेहतर ढंग से होने चाहिए।