Mysaa: रश्मिका के जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया बड़ा सरप्राइज! ‘मायसा’ का नया पोस्टर रिलीज, एक्ट्रेस का ये अवतार देख फैंस के उड़े होश!

Mysaa: रश्मिका मंदाना की फिल्म 'मायसा' 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। उनके जन्मदिन पर मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें एक्सट्रेस का ग्लैमरस और आकर्षक लुक दिख रहा है। पोस्टर ने फैंस के बीच उत्सुकता और हलचल मचा दी है।

Mysaa: रश्मिका के जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया बड़ा सरप्राइज! ‘मायसा’ का नया पोस्टर रिलीज, एक्ट्रेस का ये अवतार देख फैंस के उड़े होश!

(Mysaa Poster Release / Image Credit: unformulafilms instagram)

Modified Date: April 5, 2026 / 01:59 pm IST
Published Date: April 5, 2026 1:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रश्मिका मंदाना का नया अवतार बहुत ही इंटेंस और दमदार।
  • जन्मदिन पर रिलीज हुआ मोनोक्रोम पोस्टर, जिसमें धूल और खून का लुक।
  • फिल्म में ज़बरदस्त एक्शन और रोमांचक म्यूजिक है।

Mysaa Poster Release: पैन-इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘मायसा’ 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन चुकी है। रश्मिका अपनी वर्सटैलिटी और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं। इस फिल्म में उन्हें बिलकुल नए और दमदार अवतार में दिखाई देगी। माना जा रहा है कि उनका यह किरदार उनकी ऑन-स्क्रीन इमेज को पूरी तरह बदल सकता है और दर्शकों को बड़ा सरप्राइज देगा।

जन्मदिन पर रिलीज हुआ नया पोस्टर

रश्मिका के जन्मदिन पर मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। यह मोनोक्रोम पोस्टर उनके इंटेंस लुक को दिखाता है, जिसमें उनके चेहरे पर धूल और खून लगा हुआ है। पोस्टर उनके रॉ और बोल्ड किरदार का संकेत देता है। मेकर्स ने इसे शेयर करते हुए लिखा है कि ‘उसने अपनी चमक से राज किया, अब वो आ रही है अपना बेमिसाल रफ्तार और गुस्से के साथ। तैयार हो जाइए उनकी सबसे धमाकेदार परफॉर्मेंस के लिए।’ टीम #Mysaa की तरफ से हमेशा की तरह स्टनिंग @iamRashmika को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।

 

फर्स्ट लुक और फिल्म की खासियत

मेकर्स ने हाल ही में ‘मायसा‘ का फर्स्ट लुक भी जारी किया था, जिसने दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी। रश्मिका के निडर और नए अवतार ने फैंस को हैरान कर दिया है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स और जेक्स बिजॉय के म्यूजिक ने इसके अनुभव को और भी रोमांचक बना दिया है। इसे साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

कहानी और निर्देशन

‘मायसा’ को अनफॉर्मुला फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है और रवींद्र पुल्ले डायरेक्शन कर रहे हैं। यह फिल्म आदिवासी इलाकों पर आधारित एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है। इसमें दमदार विजुअल्स, दिलचस्प कहानी और रश्मिका की यादगार परफॉरमेंस का वादा है। दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में 2026 में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।