Chhattisgarh to Prayagraj Train: कुंभ जाने की सोच रहे लोगों के लिए बड़ी खबर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर से मेला स्पेशल ट्रेन से पहुंच सकेंगे प्रयागराज
Chhattisgarh to Prayagraj Train: कुंभ जाने की सोच रहे लोगों के लिए बड़ी खबर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर से मेला स्पेशल ट्रेन से पहुंच सकेंगे प्रयागराज

Chhattisgarh to Prayagraj Train: दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर से मेला स्पेशल ट्रेन से पहुंच सकेंगे प्रयागराज / Image Source: Customized IBC24
रायपुर: Chhattisgarh to Prayagraj Train अगर आप भी इस बार प्रयागराज महाकुंभ मेले में जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्ची खबर है। बता दें कि, संगम नगरी में हर साल कुंभ मेले के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगता है। देश-विदेश के लोग त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज आते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचाने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से कुंभ मेला स्पेशल तीन ट्रेनों की सुविधा यात्रियों को मिलेगी।
Chhattisgarh to Prayagraj Train दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कुंभ मेला के दौरान स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। महाकुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए छत्तीसगढ़ एवं प्रयागराज के बीच रायगढ़, बिलासपुर एवं दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिलेंगी। गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, बालाघाट, नैनपुर, अनूनपुर, शहडोल एवं उमरिया के मध्य दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यात्री लाभान्वित होंगे। बता दें कि, महाकुंभ के दौरान रेलवे द्वारा 3000 स्पेशल गाडियां सहित 13000 से अधिक रेल गाडियां चलायी जाएंगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से तीन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा। रायगढ़-वाराणसी, दुर्ग-वाराणसी एवं बिलासपुर-वाराणसी के मध्य तीन फेरे के लिए चलाई जा रही है ।
Chhattisgarh-Prayagraj Kumbh Mela Special Train list
- 08251/08252 रायगढ़-वाराणसी-रायगढ़ कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी।
- 08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी।
- 08253/08254 बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी।
FAQ
1. प्रयागराज महाकुंभ मेले में जाने के लिए विशेष ट्रेन सेवा कब शुरू हो रही है?
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा महाकुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए तीन विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों का संचालन मेला अवधि के दौरान किया जाएगा, ताकि यात्रियों को आसानी से प्रयागराज पहुंचाया जा सके।
2. कौन-कौन सी ट्रेनें कुंभ मेला स्पेशल होंगी?
कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों के नाम और मार्गों की जानकारी रेलवे विभाग द्वारा जारी की जाएगी। इन ट्रेनों में यात्रियों को आरामदायक सफर की सुविधा दी जाएगी, खासकर उन यात्रियों के लिए जो भारी भीड़ से बचकर आसानी से प्रयागराज पहुंचना चाहते हैं।
3. क्या इन स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग के लिए अलग से कोई प्रक्रिया है?
इन स्पेशल ट्रेनों के लिए बुकिंग की प्रक्रिया आमतौर पर रेलवे के मानक नियमों के तहत होगी। यात्रियों को बुकिंग वेबसाइट या रेलवे काउंटर से टिकट प्राप्त करना होगा। विशेष तौर पर इन ट्रेनों के लिए अग्रिम बुकिंग कराई जा सकती है।
4. प्रयागराज कुंभ मेले में जाने के लिए अन्य परिवहन के विकल्प क्या हैं?
प्रयागराज महाकुंभ मेले में जाने के लिए ट्रेन के अलावा बस, कार और हवाई जहाज जैसे अन्य परिवहन विकल्प भी उपलब्ध हैं। रेलवे की विशेष ट्रेनों के अलावा, राज्य परिवहन निगम द्वारा बस सेवाएं भी चलाई जाती हैं।
5. क्या इस बार कुंभ मेले में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं?
कुंभ मेले में हर साल सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाते हैं। इस बार भी रेलवे और स्थानीय प्रशासन की ओर से विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो और वे सुरक्षित रूप से संगम तक पहुंच सकें।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh to Prayagraj Train for Mahakumbh 2025 from Durg, Raipur, Bilaspur
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm