Special Train For Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ जाने की कर लें तैयारी.. रेलवे चलाएगी 1200 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट
Special Train For Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ के लिए रेलवे चलाएगी 1200 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें Mahakumbh 2025 Special Train List

Chhattisgarh to Prayagraj Train
Special Train For Mahakumbh 2025: अगर आप भी इस बार प्रयागराज महाकुंभ मेले में जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्ची खबर है। बता दें कि, संगम नगरी में हर साल कुंभ मेले के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगता है। देश-विदेश के लोग त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज आते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचाने के लिए भारतीय रेलवे ने 1,225 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है।
Read more: IND vs AUS : बारिश ने बिगाड़ा भारत का खेल
Special Train For Mahakumbh 2025। Mahakumbh 2025 Special Train List । Kumbh mela 2025 special trains schedule
1,225 स्पेशल ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने की तैयारी
खबरों की मानें तो महाकुंभ 2025 के दौरान लगभग 40 करोड़ लोग ट्रेन, सड़क और फ्लाइट से संगम नगरी पहुंचेंगे। रेलवे अधिकारियों की मानें तो महाकुंभ के मौके पर 140 रेगुलर ट्रेनें प्रयागराज जाएंगी। इसके अलावा भारतीय रेलवे ने 1,225 स्पेशल ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाने की तैयारी कर ली है। खासकर महाकुंभ के 6 खास दिनों पर स्नान के लिए यह ट्रेनें चलाई जाएंगी। जानकारी के मुताबिक, रेलवे द्वारा चलाई गई 1,225 स्पेशल ट्रेनों में से 825 ट्रेनें कम दूरी की होंगी। वहीं 400 ट्रेनें लंबी दूरी की यात्रा के लिए निर्धारित की गई हैं। स्पेशल ट्रेनों की यह संख्या 2019 के कुंभ के मुकाबले 177 प्रतिशत अधिक है। बता दें कि 2019 के कुंभ मेले में 533 कम दूरी और 161 लंबी दूरी की ट्रेनें चलाई गई थीं।
Read more: Akshay-Divya Separation: शादी के 3 साल बाद ही पत्नी से अलग हो रहे 'पंड्या स्टोर' के एक्टर, इमोशनल पोस्ट शेयर कर कहा - 'दिव्या मेरे जीवन का..'
मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला
प्रयाजराज आने वाले श्रद्धालुओं में ज्यादातर लोग अयोध्या और काशी जाना भी पसंद करते हैं। इसका ध्यान रखते हुए भी रेलवे ने कम समय में ढेर सारी मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। बता दें कि, मेमू सर्विस वाली ट्रेन प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी और रामबाग जैसे स्टेशनों पर रुकेगी। वहीं, प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालु आसपास के अन्य पर्यटन स्थलों को भी एक्सप्लोर कर पाएंगे। इसके लिए भारतीय रेलवे ने प्रयागराज से चित्रकूट, झांसी, बांदा, मानिकपुर, फतेहपुर, गोविंदपुरी और उरई के बीच ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
Read more: ICC Champions Trophy 2025 News: आखिरकार पाकिस्तान ने टेके घुटने, लेकिन रख दी ये दो शर्त
रेलवे ने जारी किया टोल-फ्री नंबर और मोबाइल ऐप
Special Train For Mahakumbh 2025: महाकुंभ जाने वाले यात्रियों को सुलिधा देने के लिए रेलवे ने टोल-फ्री नंबर 1800-4199-139 भी जारी किया है, जिसकी मदद से वे ट्रेनों की टाइमिंग और कन्फर्म टिकट से लेकर सारी जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा कुंभ 2025 मोबाइल ऐप भी तैयार किया गया है। श्रद्धालुओं की मदद के लिए यह कॉल सेंटर 24*7 काम करेंगे।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
Web Title: Railways to run 1,225 special trains for Kumbh Mela 2025
Indian Railways
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm