राजधानी में भिड़े कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ता, सरोज पाण्डेय..डीजीपी अवस्थी..कमिश्नर दिलीप वासनीकर ने डाला वोट

राजधानी में भिड़े कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ता, सरोज पाण्डेय..डीजीपी अवस्थी..कमिश्नर दिलीप वासनीकर ने डाला वोट

राजधानी में भिड़े कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ता, सरोज पाण्डेय..डीजीपी अवस्थी..कमिश्नर दिलीप वासनीकर ने डाला वोट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: December 21, 2019 9:25 am IST

रायपुर। महंत लक्ष्मी नारायण दास वार्ड क्रमांक 43 में मतदान के दौरान विवाद की स्थिति पैदा हो गई। मतदान केंद्र क्रमांक 539 के सामने आपस में कांग्रेस-बीजेपी के कार्यकर्ता भिड़ गए। मतदान केंद्र के बाहर प्रचार करने को लेकर इनमें काफी बहस हो गई।

ये भी पढ़ें: 5 ट्रिलियन इकोनॉमी तभी फायदेमंद, जब हर इंसान की बुनियादी जरूरतें पूरी हों: सीएम बघेल

वहीं रायपुर में डीजीपी डीएम अवस्थी ने भी मतदान किया है। सिविल लाइन स्थित पीएचई कॉलोनी में उन्होने अपना वोड डाला। दुर्ग संभाग के कमिश्नर दिलीप वासनीकर ने भी अपना वोट डाला। उन्होने रायपुर के वार्ड क्रमांक 50 पुरैना स्कूल में मतदान किया है। रायपुर नगर निगम में दोपहर एक बजे तक 34.80 प्रतिशत मतदान हुआ है।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक सीएम बीएस येदियुरप्पा का मंगलुरु दौरा, 6 बज…

दुर्ग नगर निगम में भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय ने भी मतदान किया। दुर्ग के पॉलिटेक्निक कॉलेज में उन्होने मतदान किया, यहां दोपहर 1 बजे तक 36.49 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सबसे अधिक चौकाने वाले आकड़े धमतरी नगर निगम धमतरी से आ रहे हैं जहा दोपहर 1 बजे तक 58.10 प्रतिशत मतदान होने की खबर है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com