Education Department Employee Dismissed: बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं दिया जवाब, अब शिक्षा विभाग ने निकाला नौकरी से, पिछले चार सालों से था गायब

Education Department Employee Dismissed: बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं दिया जवाब, अब शिक्षा विभाग ने निकाला नौकरी से, पिछले चार सालों से था गायब

Education Department Employee Dismissed: बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं दिया जवाब, अब शिक्षा विभाग ने निकाला नौकरी से, पिछले चार सालों से था गायब

Education Department Employee Dismissed | Photo Credit: AI

Modified Date: June 10, 2026 / 07:42 am IST
Published Date: June 10, 2026 7:42 am IST
HIGHLIGHTS
  • 2021 से लगातार अनुपस्थित
  • आरोप प्रमाणित पाए गए
  • नियम 1966 के तहत आदेश जारी

रायपुर: Education Department Employee Dismissed लंबे समय से बिना अनुमति और बिना किसी सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षा विभाग के कर्मचारी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी, सरगुजा ने सहायक ग्रेड-03 सूरज कुमार भगत की सेवा समाप्त कर दी है। (Suraj Kumar Bhagat News) विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया।

Assistant Grade 3 Dismissed जानकारी के अनुसार शासकीय हाई स्कूल लक्ष्मणगढ़, विकासखंड उदयपुर में पदस्थ सूरज कुमार भगत 17 मार्च 2021 से लगातार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित थे। उनकी अनुपस्थिति को लेकर विभाग द्वारा समय-समय पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। साथ ही समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कर उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर भी दिया गया, लेकिन उन्होंने निर्धारित अवधि में कोई संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच कराई गई। जांच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन और उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण में यह तथ्य सामने आया कि संबंधित कर्मचारी लंबे समय से बिना स्वीकृति के अनुपस्थित रहे और अपनी अनुपस्थिति के समर्थन में कोई वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में आरोप सिद्ध होने के बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत भगत की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी किया गया।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।