Muzaffarnagar Murder Case Solved: बीवी पर सनसीखेज आरोप.. अपने ही पति की जहर पिलाकर कर दी हत्या, सामने आई वजह तो हर कोई रह गया हैरान, आप भी जानें

Wife arrested for husband's murder in Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में पति की कथित जहर देकर हत्या मामले में पत्नी गिरफ्तार, 12 रिश्तेदारों पर केस।

Muzaffarnagar Murder Case Solved: बीवी पर सनसीखेज आरोप.. अपने ही पति की जहर पिलाकर कर दी हत्या, सामने आई वजह तो हर कोई रह गया हैरान, आप भी जानें

Wife arrested for husband's murder in Muzaffarnagar || Image- Hate Detector FILE

Modified Date: June 10, 2026 / 12:01 am IST
Published Date: June 9, 2026 11:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पति की कथित हत्या मामले में पत्नी पूजा गिरफ्तार।
  • ससुराल पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज।
  • जिले में लापता युवक का शव जंगल से बरामद।

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पारिवारिक विवाद के बाद एक 35 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर जहर देकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मोनू के रूप में हुई है। (Wife arrested for husband’s murder in Muzaffarnagar) शिकायत के आधार पर पुलिस ने मोनू की पत्नी पूजा समेत उसके ससुराल पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पूजा को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। यह घटना सोमवार शाम सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी इलाके में हुई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पारिवारिक विवाद के बीच हुई घटना

पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के चलते पूजा पिछले कुछ वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। करीब तीन महीने पहले ही वह अपने पति के साथ रहने के लिए वापस लौटी थी। वर्ष 2018 में दोनों की शादी हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही उनके बीच मतभेद चल रहे थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

लापता युवक का शव जंगल में मिला

इसी बीच जिले में एक अन्य घटना में सोमवार से लापता 25 वर्षीय युवक संदीप का शव मंगलवार को छपार थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव के पास जंगल में मिला। थाना प्रभारी मोहित सहरावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (Wife arrested for husband’s murder in Muzaffarnagar) प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने जहर खाया था। पुलिस के अनुसार संदीप मानसिक तनाव में था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के कथित उत्पीड़न के कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

मोहम्मद सिराज को आराम की सलाह, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए कृष्णा टीम में शामिल

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई वाहन टकराए; बीएसएफ के दो अधिकारी घायल

एलएंडटी श्रमबल संबंधी चुनौतियों से निपटने को लगा रही ‘डिजिटल कर्मचारियों’ पर दांव

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस स्मार्ट मीटर कंपनी इंटेलिस्मार्ट का 3,050 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी

झारखंड के हजारीबाग में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

दिल्ली : कापसहेड़ा की झुग्गियों में आग, दमकल की सात गाड़ियां भेजी गईं


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown