Chhattisgarh Budget Session 2024 : रायपुर। आज छत्तीसगढ़ का बजट पेश किया जा रहा है। सदन में वित्त मंत्री बजट पेश कर रहे हैं। ओपी चौधरी ने कहा कि यह हमारी पीढ़ी का सौभाग्य है कि 500 सालों बाद प्रभु राम मंदिर का निर्माण हुआ है। आज देश अमृत काल मे नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया भारत पर नजर बनाए हुए है। लेकिन कुछ नकारात्मक ताकतों ने छत्तीसग़ढ को पूछे धकेलने का काम किया। किसी सरकार के बजट को आय व्यव के लेखा जोखा के लिए नही पढ़ा जाना चाहिए – बल्कि हमारे भविष्य के लिए होना चाहिए।