Former mayor of Birgaon Omprakash Dewangan joins BJP
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ ही महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले है। सभी पार्टियां चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गई है। ऐसे में चुनाव से पहले दूसरी ओर पार्टियों में दल बदलने का सिलसिला जारी है। इसी बीच ओमप्रकाश देवांगन अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
प्रभारी ओम माथुर और बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने इन्हे सदस्यता दिलाई है। बता दें कि ओमप्रकाश देवांगन बिरगांव के पूर्व महापौर और JCCJ के पूर्व नेता है, जो आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें