Goldi Sharma Arrested : थाने के अंदर सरपंच के साथ किया था ऐसा कांड! कानून का शिकंजा कसते ही भागा आरोपी, दिल्ली से लौटते ही चढ़ा पुलिस के हत्थे

Ads

Raipur में थाने के भीतर सरपंच के साथ मारपीट के मामले में फरार चल रहे गोरक्षक गोल्डी शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को दिल्ली से लौटते समय एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया। इस घटना के बाद सतनामी समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला था और थाने का घेराव भी किया गया था।

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 12:24 PM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 12:25 PM IST

Goldi Sharma Arrested / Image Source : SCREENGRAB

HIGHLIGHTS
  • थाने के अंदर सरपंच से मारपीट का गंभीर मामला
  • फरार आरोपी गोल्डी शर्मा रायपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • FIR के बाद पुलिस की लगातार तलाश और बड़ी कार्रवाई

रायपुर : Goldi Sharma Arrested सतनामी समाज के सरपंच के साथ थाने के भीतर मारपीट करने के आरोपी और गोरक्षक गोल्डी शर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस मामले को लेकर सतनामी समाज में भारी आक्रोश था, जिसके चलते समाज के लोगों ने थाने का घेराव भी किया था। आरंग थाने में मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने दिल्ली से वापस आते ही रायपुर एयरपोर्ट पर धर दबोचा।

थाने के अंदर सरपंच के साथ मारपीट

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला आरंग थाना इलाके का है, जहाँ सतनामी समाज के एक सरपंच के साथ थाने में मारपीट की घटना सामने आई थी। ( Raipur police arrest Goldi Sharma )इस घटना के बाद गुस्साए सतनामी समाज ने आरंग थाने का घेराव कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने गोल्डी शर्मा के खिलाफ ST/SC एक्ट के तहत FIR दर्ज की थी।

FIR दर्ज होने के बाद फरार था आरोपी

FIR दर्ज होने के बाद से ही आरोपी गोल्डी शर्मा लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दिल्ली गया हुआ है। जैसे ही वह दिल्ली से फ्लाइट से वापस लौटा, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे रायपुर एयरपोर्ट पर ही रोककर हिरासत में ले लिया।

( Arang police station controversy )पुलिस अधिकारी लगातार कर रहे है पूछताछ

आरोपी गोल्डी शर्मा को हिरासत में लेने के बाद फिलहाल माना थाना में रखा गया है, जहाँ पुलिस अधिकारियों द्वारा उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद जल्द ही पूरे मामले का आधिकारिक तौर पर बड़ा खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें