Health Workers Strike: स्वास्थ्य कर्मचारियों का जेल भरो आंदोलन आज, 5 सूत्रीय मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन
jail bharo aandolan of health workers आज प्रदेश भर के स्वास्थ्य कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं।
Veteran actress Piper Laurie dies
jail bharo aandolan of health workers: रायपुर। विधानसभा चुनाव के समय में कांग्रेस ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को नियमित करने जैसे उनके कई मांगों को पूरा करने का वादा किया था, लेकिन चुनाव के साढ़े चार साल बाद भी वादे पूरे नहीं किए गए। इसी बात से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
jail bharo aandolan of health workers: आज प्रदेश भर के स्वास्थ्य कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य कर्मचारियों का आज जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मचारियों का ये प्रदर्शन 5 सूत्रीय मांगों को लेकर है। यह प्रदर्शन तूता धरनास्थल में करेंगे। हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर पड़ेगा।
jail bharo aandolan of health workers: वहीं बताया जा रहा है कि राज्य शासन के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, अधिकारियों की मांगों की उपेक्षा एवं अनदेखी से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है जिसमें प्रमुख रूप से नर्सिंग संवर्ग के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक ,सुपरवाइजर, स्टाफ नर्स, नर्सिंग ऑफिसर कर्मचारियों के वेतन विसंगति, चिकित्सकों के वेतनमान इस्ताइपेंड एवं भत्ते जैसे पांच सूत्रीय मांगों को लेकर करेंगे।

Facebook


