IBC24 के COO विवेक पारख ने NBF प्रतिनिधियों के साथ सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, इन अहम मुद्दों पर रखी अपनी बात

Ads

IBC24 COO Vivek Parakh Meets Minister Ashwini Vaishnaw | IBC24 के COO विवेक पारख ने NBF प्रतिनिधियों के साथ सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

  •  
  • Publish Date - August 30, 2024 / 01:54 PM IST,
    Updated On - August 30, 2024 / 01:54 PM IST

नई दिल्ली: IBC24 COO Vivek Parakh Meets Minister Ashwini Vaishnaw भारत में समाचार प्रसार करने वाली संस्थाओं की सबसे बड़ी संगठन न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन यानि NBF के प्रतिनिधियों और पीएम मोदी के बीच गुरुवार 29 अगस्त को एक अहम बैठक हुई। बैठक के दौरान पीएम मोदी और फेडरेशन के सदस्यों के बीच ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री के भविष्य सहित कई अहम पहलुओं पर चर्चा हुई। NBF के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए NBF के फाउंडिंग चेयरमैन अरनब गोस्वामी ने पीएम मोदी के सामने अपनी बात रखी।

Read More: NBF Meets PM Modi: IBC24 के चेयरमेन सुरेश गोयल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, NBF की अहम बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

IBC24 COO Vivek Parakh Meets Minister Ashwini Vaishnaw वहीं, पीएम मोदी के साथ बैठक से पहले NBF के प्रतिनिधिमंडल ने सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात की। इस दौरान NBF ने सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने भारत में स्वतंत्र तौर पर पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के दौरान BC24 के चेयरमैन सुरेश गोयल और COO विवेका पारख भी प्रतिनिधि मंडल के साथ मौजूद रहे।

इन दिग्गजों ने अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

प्रतिनिधिमंडल में मीडिया इंडस्ट्री जगत की जो हस्तियां शामिल हुई उनमें आईबीसी24 के चेयरमैन सुरेश गोयल, आईबीसी24 के सीओओ विवेक पारख, टीवी9 ग्रुप के एमडी व सीईओ बरुण दास, प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर रिनिकी भुयान शर्मा, आईटीवी नेटवर्क के फाउंडर कार्तिकेय शर्मा, (News Broadcasters Federation Meeting with PM Narendra Modi) ओडिशा टेलीविजन नेटवर्क लिमिटेड (ओटीवी) के को-फाउंडर व एमडी जगी मंगत पांडा, फोर्थ डायमेंशन मीडिया सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर शंकर बाला, जो पुथियाथलाईमुरै और प्रमुख तेलुगु न्यूज चैनल ‘वी6 न्यूज’, ‘लिविंग इंडिया न्यूज’ के अंगद दीप सिंह और अन्य शामिल रहे।

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो