CJP Chief Abhijeet Dipke News/Image Credit: X Handle
CJP Chief Abhijeet Dipke News: नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में स्थित जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में नीट यूजी परीक्षा 2026 के पेपर लीक और छात्रों की आत्महत्या के विरोध में प्रदर्शन किया गया। यह विरोध-प्रदर्शन एक महीने से ज्यादा समय तक चला और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा दे दिया। इतना ही नहीं केंद्र सरकार ने प्रदर्शनकारियों की सभी शर्ते भी मान ली। इसके साथ ही जंतर मंतर पर प्रदर्शन खत्म हो गया। इसके बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की आगे की रणनीति क्या होती है, इस पर सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके ने बड़ा बयान दिया है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दिपके ने रविवार को सीजेपी की आगे की प्लानिंग के बारे में बात की। (CJP Chief Abhijeet Dipke News) उन्होंने कहा, ‘हम अपनी आगे की रणनीति का खुलासा जल्द से जल्द करेंगे। अभी कल शनिवार (25 जुलाई, 2026) को ही तो जंतर मंतर पर छात्रों का इतना बड़ा विरोध प्रदर्शन खत्म हुआ है। हमें थोड़ा वक्त दीजिए, हम जल्दी ही आगे की रणनीति के बारे में बताएंगे।’
#WATCH दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा, “हम जल्द ही आगे की स्ट्रैटेजी बताएंगे। यह कल ही खत्म हुई है, प्लीज़ हमें थोड़ा समय दें…”
पंजाब में कथित पेपर लीक पर उन्होंने कहा, “हम उस पर भी बात करेंगे, हम अभी इसके लिए प्लानिंग कर रहे हैं…”
सरकार के… pic.twitter.com/9nECwIlvGG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 26, 2026
CJP Chief Abhijeet Dipke News: इस दौरान जब सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके से पंजाब में हुए पेपर लीक को लेकर सवाल किया गया, तब उन्होंने कहा, ‘हम इस पर भी बोलेंगे, उस पर भी जल्द अपनी बात रखेंगे।’ उन्होंने कहा कि हम अभी उसी की प्लानिंग कर रहे हैं।
वहीं, केंद्र सरकार के साथ बातचीत को लेकर CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने कहा, ‘प्रदर्शन के दौरान जिन भी छात्रों पर केस दर्ज किए गए हैं, उसे लेकर सरकार के साथ बातचीत चल रही है। (CJP Chief Abhijeet Dipke News) किसी भी स्टूडेंट के ऊपर कोई भी केस नहीं लगने चाहिए।’
CJP Chief Abhijeet Dipke News: जंतर मंतर पर भारी संख्या में विरोध कर रहे युवाओं और छात्रों के प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं दूसरी तरफ, सरकार ने प्रदर्शनकारी कॉकरोच जनता पार्टी की तीनों मांगों और परीक्षा सुधार को लेकर दिए गए पांच सुझावों को स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने अपनी विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया है।
इन्हें भी पढ़ें:-