ग्लास्गो, 26 जुलाई (भाषा) भारतीय भारोत्तोलक राजा मुथुपांडी ने रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों में अपने पदार्पण को यादगार बनाते हुए पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता।
इसके साथ ही भारोत्तोलन की तीनों स्पर्धाओं में भारत ने कम से कम एक पदक अपने नाम कर लिया।
मुथुपांडी ने स्नैच में 126 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 160 किग्रा वजन उठाया, जिससे उनका कुल भार 286 किग्रा रहा।
मलेशिया के मुहम्मद अजनिल बिन बिदिन ने राष्ट्रमंडल खेलों के रिकॉर्ड के साथ कुल 299 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि पापुआ न्यू गिनी के मोरिया बारू ने 282 किग्रा के कुल भार के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
भाषा आनन्द
आनन्द