Manohar Lal Khattar Raipur : “जापान से आगे निकल गया भारत” राजधानी में मनोहर लाल खट्टर का बड़ा एलान, बोले- 2 साल पहले जो आगे था, वो अब पीछे छूटा

Ads

रायपुर में आयोजित केंद्रीय बजट संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भारत की आर्थिक प्रगति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत जापान से आगे निकल चुका है और अब जर्मनी को पीछे छोड़ने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय मंत्री ने आर्थिक विकास और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर को सरकार की प्रमुख प्राथमिकता बताया।

  • Reported By: Suman Pandey

    ,
  •  
  • Publish Date - February 8, 2026 / 05:21 PM IST,
    Updated On - February 8, 2026 / 05:40 PM IST

Manohar Lal Khattar Raipur / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • रायपुर में केंद्रीय बजट संवाद कार्यक्रम में मनोहर लाल खट्टर का बड़ा बयान
  • भारत ने जापान को पीछे छोड़ा, अब जर्मनी को पछाड़ने का लक्ष्य
  • आर्थिक विकास और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर को बताया सरकार की प्राथमिकता

रायपुर: Manohar Lal Khattar Raipur  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित ‘केंद्रीय बजट संवाद’ कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक बड़ा बयान दिया है। है। उन्होंने भारत की तुलना जापान से करते हुए कहा की हम जापान से आगे निकल गए हैं। उन्होंने कहा की 2 साल पहले तक जापान हम से आगे था लेकिन अब भारत जापान से आगे निकल चुका है। उन्होंने कहा की जापान और भारत एक साथ आजाद हुए थे लेकिन अब भारत जापान से आगे निकल चुका है।

प्रेसवार्ता को भी किया संबोधित

आपको बता दें की सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में केंद्रीय नगरीय एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक प्रेसवार्ता को भी संबोधित किया। Raipur Budget Samvad, इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद संतोष पांडे सहित कई वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता मौजूद रहे। प्रेसवार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य की साय सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए आम बजट की प्रमुख विशेषताओं को सामने रखा।

‘सरकार का पहला कर्तव्य आर्थिक विकास’ : केंद्रीय मंत्री खट्टर

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में जर्मनी को पीछे छोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि भारत का नाम अब दुनिया के चुनिंदा 4–5 प्रमुख देशों में लिया जा रहा है। सरकार का पहला कर्तव्य आर्थिक विकास को गति देना है, जबकि दूसरा बड़ा उद्देश्य देश के भीतर मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह बयान कहाँ दिया?

उन्होंने यह बयान छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित केंद्रीय बजट संवाद कार्यक्रम के दौरान दिया।

मनोहर लाल खट्टर ने भारत की तुलना किस देश से की?

उन्होंने भारत की तुलना जापान से की और कहा कि भारत अब जापान से आगे निकल चुका है।

सरकार की प्राथमिकताएँ क्या बताई गईं?

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता आर्थिक विकास को गति देना और दूसरी प्राथमिकता देश में मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना है।

ताजा खबर