MP Police Department Promotion : प्रदेश में पुलिसकर्मियों की बल्ले-बल्ले! एक साथ इतने जवानों को मिलेगा प्रमोशन, जानिए कब तक जारी हो सकता है आदेश

Ads

भोपाल पुलिस में बड़े पैमाने पर पदोन्नति की तैयारी शुरू हो गई है। 1,044 कांस्टेबलों को हेड कांस्टेबल और 590 हेड कांस्टेबलों को ASI बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एसीआर और पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 06:06 PM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 06:06 PM IST

MP Police Department Promotion / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • भोपाल पुलिस में जल्द बड़े पैमाने पर पदोन्नति।
  • PHQ के निर्देश के बाद प्रमोशन प्रक्रिया में तेजी।
  • रिकॉर्ड जांच पूरी होने के बाद जारी होगी अंतिम सूची।

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े पैमाने पर पदोन्नति होने जा रही है, जिससे पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा मिलेगा। पुलिस मुख्यालय से मिले कड़े निर्देशों के बाद भोपाल पुलिस ने इस दिशा में अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसके तहत विभाग के कुल 1,044 कांस्टेबलों को प्रमोट कर हेड कांस्टेबल बनाया जाएगा, जिसके लिए उनकी एसीआर तैयार की जा रही है।

590 हेड कांस्टेबलों को प्रमोट कर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर

कांस्टेबलों के साथ-साथ हेड कांस्टेबलों के प्रमोशन की तैयारी भी अंतिम चरण में है। विभाग के 590 हेड कांस्टेबलों को प्रमोट कर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) बनाया जाना है।

पिछले 5 वर्षों के काम का पूरा रिकॉर्ड और रिपोर्ट खंगाली

पदोन्नति की इस पूरी प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और नियमों के तहत करने के लिए विभाग बेहद सतर्कता बरत रहा है। इसके लिए प्रमोशन के दायरे में आने वाले सभी पुलिसकर्मियों के पिछले 5 वर्षों के काम का पूरा रिकॉर्ड और रिपोर्ट खंगाली जा रही है।पुलिस मुख्यालय के आदेश पर चल रही इस स्क्रूटनी और एसीआर (ACR) तैयार करने का काम पूरा होते ही जल्द ही अंतिम रिपोर्ट आला अधिकारियों को सौंप दी जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-