Raipur QRT Team Number: एक कॉल और ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात.. रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की कयायद, हाई-टेक QRT की टीम तैयार, इस नंबर पर करें कॉल

Ads

Raipur City QRT Team Number: रायपुर पुलिस ने ट्रैफिक जाम से राहत के लिए 10 नए QRT वाहन शुरू किए, हेल्पलाइन पर सूचना देने की अपील।

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 06:41 PM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 06:42 PM IST

Raipur City QRT Team Number || Image- Raipur Police Commissionerate Press News

HIGHLIGHTS
  • ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए 10 नए QRT वाहन शुरू।
  • सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचेगी क्विक रिस्पांस टीम।
  • ट्रैफिक हेल्पलाइन पर शिकायत कर सकते हैं नागरिक।

रायपुर: शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को राहत देने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को 10 नए आधुनिक वाहन उपलब्ध कराए हैं। (Raipur City QRT Team Number) इन वाहनों को पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने शहर के जाम वाले प्रमुख स्थानों की समीक्षा की और अधिकारियों से फीडबैक लेकर QRT टीमों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

जाम की सूचना मिलते ही तुरंत पहुंचेगी टीम

पुलिस कमिश्नर ने निर्देश दिए कि शहर में कहीं भी ट्रैफिक जाम की सूचना मिलते ही QRT टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंचे और यातायात को जल्द से जल्द सामान्य करे। इन टीमों को आधुनिक उपकरणों और संसाधनों से लैस किया गया है, ताकि ट्रैफिक जाम, सड़क हादसे या अन्य यातायात संबंधी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा सके।

हेल्पलाइन नंबर पर दें सूचना

यातायात पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि यदि कहीं भी ट्रैफिक जाम की स्थिति बने तो वे यातायात हेल्पलाइन नंबर 9479210632 पर तुरंत सूचना दें। (Raipur City QRT Team Number) सूचना मिलते ही नजदीकी QRT टीम मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था सुचारु करेगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले, डीसीपी (क्राइम) स्मृतिक राजनाला, डीसीपी यातायात विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अर्चना झा सहित यातायात पुलिस के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़ें:

एफएसएसएआई ने स्विगी इंस्टामार्ट को खराब खाद्य उत्पादों की आपूर्ति पर नौ नोटिस भेजे

प्रश्न उठाने वालों से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने अपने शासनकाल में क्या किया : योगी

वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीयों को ले जा रही एक नौका पलट गयी

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अमरनाथ यात्रियों को कैब में छूटी नकदी वापस मिली

केरल सरकार ने वायनाड भूस्खलन के कारणों की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की

QRT टीम का मुख्य काम क्या होगा?

ट्रैफिक जाम, सड़क हादसों और यातायात बाधाओं का त्वरित समाधान करना।

ट्रैफिक जाम की सूचना कैसे दें?

यातायात हेल्पलाइन नंबर 9479210632 पर तुरंत सूचना दी जा सकती है।

नए QRT वाहनों का शुभारंभ किसने किया?

रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।