Raipur News: राजधानी के इस इलाके में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

Raipur News: रायपुर में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने हंगामा किया है।

Raipur News: राजधानी के इस इलाके में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

Raipur News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: April 3, 2026 / 04:57 pm IST
Published Date: April 3, 2026 4:57 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसके परिजन अस्पताल में पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं महिला के ससुराल और मायके पक्ष के बीच हाथापाई हुई है और जमकर लात घूंसे भी चले। इस हंगामे के चलते अस्पताल परिसर में तनाव पूर्ण स्थिति निर्मित हो गई है। हंगामे को देखते हुए अस्पताल में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।

क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, यह पुरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। यहां एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला द्वारा फांसी लगाने की खबर मिलते ही उसके परिजन अस्पताल परिसर में पहुंचे और जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि, मृतका के शरीर पर चोट के निशान है। उन्होंने आशंका जताई है कि, महिला की हत्या कर उसके शव को फंदे से लटकाया गया है।

घटना के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी

हंगामे की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण करने में लगी हुई है। दूसरी तरफ मृतका के मायके वाले और ससुराल वाले जमकर हंगामा कर रहे हैं और दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई है। मारपीट होने के चलते स्थिति और ज्यादा तनाव पूर्ण हो चुकी है। फ़िलहाल अस्पताल परिसर में 100 से ज्यादा लोग मौजूद है और जमकर हंगामा कर रहे हैं। वहीं पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.