S. Jaishankar in Raipur IIM: रायपुर में विदेश मंत्री एस. जयशंकर.. IIM स्टूडेंट्स को किया सम्बोधित.. कोविड, वैश्विक युद्ध और जलवायु परिवर्तन को बताय सबसे बड़ा चैलेंज

S. Jaishankar in Raipur IIM: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आईआईएम रायपुर में छात्रों को संबोधित किया, वैश्विक युद्ध, कोविड और जलवायु संकट पर चर्चा।

S. Jaishankar in Raipur IIM: रायपुर में विदेश मंत्री एस. जयशंकर.. IIM स्टूडेंट्स को किया सम्बोधित.. कोविड, वैश्विक युद्ध और जलवायु परिवर्तन को बताय सबसे बड़ा चैलेंज

S. Jaishankar in Raipur IIM || Image- ANI News File

Modified Date: April 4, 2026 / 05:02 pm IST
Published Date: April 4, 2026 5:02 pm IST

रायपुर: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज रायपुर पहुंचे और आईआईएम रायपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। (S. Jaishankar in Raipur IIM) सुबह 8:20 बजे उन्होंने दिल्ली से रायपुर फ्लाइट से आगमन किया। एयरपोर्ट पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे आईआईएम रायपुर के लिए रवाना हुए।

क्या था विदेश मंत्री का छात्र-छात्राओं को संदेश?

दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए एस. जयशंकर ने कहा कि यह दिन सिर्फ उपलब्धियों का नहीं, बल्कि आत्ममंथन का भी मौका है। उन्होंने छात्रों से वैश्विक बाजार में रुचि लेने और भारत की विदेश नीति के तहत भारतीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में योगदान देने की अपील की। साथ ही उन्होंने कोविड महामारी, अंतरराष्ट्रीय संघर्ष और जलवायु परिवर्तन को इस दशक की बड़ी चुनौतियां बताया।

डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, “विश्व में वर्तमान उथल-पुथल कई मायनों में संरचनात्मक भी है। देशों की सापेक्ष शक्ति और प्रभाव में स्पष्ट बदलाव के साथ वैश्विक व्यवस्था हमारी आंखों के सामने बदल रही है। कुछ समाजों की राजनीति इन परिवर्तनों को स्वीकार करने में कठिनाई महसूस कर रही है। प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, सैन्य क्षमताओं, कनेक्टिविटी और संसाधनों में नए विकास ने तेजी से प्रतिस्पर्धी माहौल में जोखिम लेने को प्रोत्साहित किया है। आज हर चीज का लाभ उठाया जा रहा है, भले ही उसे हथियार के रूप में इस्तेमाल न किया जा रहा हो। ऐसे में विश्व के सामने तेजी से अस्थिर और अप्रत्याशित वातावरण में खुद को सुरक्षित करने की चुनौती है।”

डॉ . एस. जयशंकर ने कहा, “इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि हाल ही में आए कई वैश्विक झटकों ने हमारी सहनशीलता की परीक्षा ली है, और भारत उनसे मजबूती से उबर गया है। हमने दोनों तरह से सफलता हासिल की है।

टॉपर छात्रों को किया पुरस्कृत

समारोह में विदेश मंत्री ने दो अलग-अलग कोर्स के 6 टॉपर छात्रों को अपने हाथों से मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए। (S. Jaishankar in Raipur IIM) छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत पिछले दशक में आत्मविश्वास के साथ विकास कर रहा है और आने वाले समय में वैश्विक कार्यस्थल और बाजार में सक्रिय भूमिका निभा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:-

एप्स्टीन यौन अपराध: 7.25 करोड़ डॉलर के मुआवजा कोष को प्रारंभिक मंजूरी

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार

पाकिस्तान सरकार ने भारी जनाक्रोश के बाद पेट्रोल की कीमत में 80 रुपये प्रति लीटर की कटौती की

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर धीमी ओवर गति के लिए 24 लाख का जुर्माना

राज्यसभा ‘क्रॉस-वोटिंग’ मामला: समिति आलाकमान को सौंपेगी रिपोर्ट

मलप्पुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के सुरक्षाकर्मी और चालक पर हमला, एक व्यक्ति हिरासत में


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown