मोदी की विचारधारा सावरकर और गोडसे की है, जबकि कांग्रेस की विचारधारा गांधी की: सीएम भूपेश बघेल

मोदी की विचारधारा सावरकर और गोडसे की है, सीएम भूपेश बघेल! Modi's ideology is Savarkar and Godse says by CM bhupesh Baghel

मोदी की विचारधारा सावरकर और गोडसे की है, जबकि कांग्रेस की विचारधारा गांधी की: सीएम भूपेश बघेल

cm bhupesh 2

Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: January 30, 2022 11:32 pm IST

रायपुर: Modi’s ideology is Savarkar छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल UP दौरे पर हैं, वे UP के अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं। इसी दौरान वे मेरठ पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र सरकार और BJP पर जमकर निशाना साधा। इंडिया गेट से अमर जवान ज्योति को ले जाकर वॉर मेमोरियल में मिलाए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जिन लोगों को शहादत और बलिदान से कोई लेना देना नहीं, वो अमर जवान ज्योति का मतलब नहीं समझ सकते।

Read More: कोई खास नहीं ये आम सिक्का आपको दिला सकता है लाखों रुपए, रातोंरात होगी आपके घर पर पैसों की बारिश

Modi’s ideology is Savarkar उन्होंने बताया कि 1972 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इसकी स्थापना की थी तब से इंडिया गेट पर ये अमर जवान ज्योति प्रज्वलित थी। छत्तीसगढ़ के माना स्थित चौथी बटालियन में देश के शहीदों के नाम से अमर जवान ज्योति की स्थापना की जाएगी।

Read More: 6 फरवरी से खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे मैच, देखिए मैच का पूरा शेड्यूल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मोदी जी और हम लोगों के रास्ते नदी के दो किनारों की तरह हैं जो कभी नहीं मिलते हैं। कांग्रेस की विचारधारा महात्मा गांधी की विचारधारा है और मोदी की विचारधारा सावरकर और गोडसे की विचारधारा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 3 फरवरी को छत्तीसगढ़ दौरे के समय रायपुर के माना स्थित चौथी बटालियन में अमर जवान ज्योति का शिलान्यास करेंगे।

Read More: Maruti Suzuki Baleno facelift फरवरी में होगी लॉन्च! जानिए कब से शुरू होगी बुकिंग


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"