Pharmacy Shutdown News: इस दिन देशभर में बंद रहने वाली हैं सभी दवा की दुकानें, व्यापारियों का बड़ा फैसला, पढ़िए क्यों उठाया ये कदम

Ads

रायपुर: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में देशभर के दवा व्यापारी 20 मई को एक दिन के सांकेतिक आंदोलन के तहत अपने व्यवसाय बंद रखने जा रहे हैं।

  • Reported By: Star Jain

    ,
  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 10:25 PM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 10:26 PM IST

medical shop/ image source: ibc24

HIGHLIGHTS
  • देशभर के दवा व्यापारी करेंगे बंद
  • 20 मई को एक दिवसीय आंदोलन
  • CAIT और छत्तीसगढ़ चेंबर का समर्थन

Pharmacy Shutdown News: रायपुर: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में देशभर के दवा व्यापारी 20 मई को एक दिन के सांकेतिक आंदोलन के तहत अपने व्यवसाय बंद रखने जा रहे हैं। इस आंदोलन को लेकर देशभर में दवा व्यापारियों में व्यापक एकजुटता देखने को मिल रही है। व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से दवाओं की खुली बिक्री से पारंपरिक मेडिकल स्टोर्स के कारोबार पर गंभीर असर पड़ रहा है और यह व्यवस्था छोटे एवं मध्यम स्तर के दवा व्यापारियों के अस्तित्व के लिए चुनौती बनती जा रही है।

CAIT ने भी समर्थन दिया है

दवा व्यापारियों के इस बंद आंदोलन को छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने भी समर्थन दिया है। इसी संबंध में शनिवार को CAIT और चैंबर कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की रणनीति और इसके स्वरूप पर चर्चा हुई। बैठक में व्यापारिक संगठनों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी भी मरीज को असुविधा पहुंचाना नहीं है, बल्कि वे ऑनलाइन दवा बिक्री की मौजूदा प्रणाली के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज करा रहे हैं।

रायपुर दवा व्यापारी संघ के अध्यक्ष का बयान आया सामने

रायपुर दवा व्यापारी संघ के अध्यक्ष विनय कृपलानी ने बताया कि उनका मुख्य विरोध ऑनलाइन दवा बिक्री की अनियंत्रित व्यवस्था को लेकर है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों के अंदर स्थित दवा दुकानों और आवश्यक सेवाओं को इस बंद से अलग रखा है, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की गंभीर परेशानी का सामना न करना पड़े। व्यापारियों ने उम्मीद जताई है कि सरकार इस मुद्दे पर सकारात्मक चर्चा कर एक संतुलित समाधान निकालेगी, जिससे सभी पक्षों के हित सुरक्षित रह सकें।

ऑनलाइन दवा बिक्री क्यों विवादास्पद है?

देशभर के दवा व्यापारी करेंगे बंद

बंद आंदोलन कब हो रहा है?

20 मई को एक दिवसीय आंदोलन

कौन-कौन समर्थन दे रहा है?

CAIT और छत्तीसगढ़ चेंबर का समर्थन