PM Modi Birthday Wish to CM Sai: सीएम साय के जन्मदिन पर PM मोदी का भरोसे भरा संदेश… सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
PM Modi Birthday Wish to CM Sai: आज 21 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। जशपुर जिले के एक साधारण किसान परिवार से निकलकर प्रदेश की राजनीति के शीर्ष पद तक पहुंचने वाले साय का जीवन संघर्ष, संगठननिष्ठा और शांत नेतृत्व शैली का उदाहरण माना जाता है। इसी बीच पीएम मोदी ने भी खास तरीके से सीएम साय को जन्मदिन की बधाई दी है।
pm modi wish/ image soruce: pmo facebook handle
- सीएम साय का 6वनां जन्मदिन आज
- पीएम ने खास तरीके से सीएम साय को दी बधाई
- सीएम साय ने व्य्क्त किया आभार
PM Modi Birthday Wish to CM Sai: आज 21 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। जशपुर जिले के एक साधारण किसान परिवार से निकलकर प्रदेश की राजनीति के शीर्ष पद तक पहुंचने वाले साय का जीवन संघर्ष, संगठननिष्ठा और शांत नेतृत्व शैली का उदाहरण माना जाता है। भाजपा के आदिवासी चेहरे के रूप में उभरे साय की पहचान जमीनी नेता और संगठन के भरोसेमंद कार्यकर्ता की रही है, जिसने उन्हें मुख्यमंत्री पद तक पहुंचाया। संगठन के तमाम नेता सीएम विष्णु देव साय को जन्मदिन को बधाई दे रहे हैं। इसी बीच पीएम मोदी ने भी खास तरीके से सीएम साय को जन्मदिन की बधाई दी है।
Vishnu Deo Sai Birthday: पीएम ने खास तरीके से सीएम साय को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ की प्रगति को गति देने के उनके प्रयास सराहनीय हैं और लोगों के जीवन पर परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ रहा है। उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करता हूं।”
Warm birthday wishes to CM of Chhattisgarh, Shri Vishnu Deo Sai. His efforts to boost Chhattisgarh’s progress are admirable and are having a transformative impact on people’s lives. Praying for his long life and good health.@vishnudsai
— Narendra Modi (@narendramodi) February 21, 2026
CM Sai 62th Birthday: सीएम साय ने व्य्क्त किया आभार
वहीं, सीएम साय ने प्रधानमंत्री का आभार व्य्क्त किया। सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, माननीय प्रधानमंत्री जी, आपके आत्मीय और स्नेहिल शुभकामना संदेश के लिए सादर आभार। आपके ओजस्वी नेतृत्व और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र ने ही छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार को जनकल्याण की नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। मैं आपको आश्वस्त करता हूँ कि आपके मार्गदर्शन में ‘विकसित भारत @2047‘ के महायज्ञ में छत्तीसगढ़ अपनी पूरी ऊर्जा और निष्ठा के साथ समर्पित रहेगा।
माननीय प्रधानमंत्री जी, आपके आत्मीय और स्नेहिल शुभकामना संदेश के लिए सादर आभार। आपके ओजस्वी नेतृत्व और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र ने ही छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार को जनकल्याण की नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। मैं आपको आश्वस्त करता हूँ कि आपके मार्गदर्शन में ‘विकसित भारत @2047‘… https://t.co/TnJTCwCZu5
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 21, 2026
बता दें कि आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। विष्णु देव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को छत्तीसगढ़ (तत्कालीन मध्यप्रदेश) के जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम बगिया में हुआ। पिता राम प्रसाद साय किसान थे और माता जसमनी देवी गृहिणी। ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े साय ने कुनकुरी से हायर सेकेंडरी तक शिक्षा प्राप्त की। 1991 में उनका विवाह कौशल्या देवी साय से हुआ। पारिवारिक रूप से भी उनका राजनीति से जुड़ाव रहा, उनके बड़े पिता नरहरि प्रसाद साय सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी विधायक रहे।
इन्हें भी पढ़ें :-
- DA Hike Latest News Today: 8वें वेतनमान के इंतजार में बैठे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश, होली से पहले खाते में आएगा पैसा, अनियमित और संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ
- Sarkari Naukari Latest News: न लिखित परीक्षा, न इंटरव्यू… 5349 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जल्दी करें आवेदन
- US Tariffs: भारत समेत सभी देशों पर लगेगा 10% अतिरिक्त टैरिफ, अमेरिकी कोर्ट के आदेश के बाद ट्रंप ने किया ऐलान
- Vishnu Deo Sai Birthday: सत्ता के शिखर पर पहुंचा ‘जशपुर का बेटा’… 62 वर्ष के हुए छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, जन्मदिन पर जानिए वो अनसुनी कहानी, जो बहुत कम लोगों को पता है…

Facebook


