CG Weather Update: प्रदेश में आज कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना, बूंदाबांदी की वजह से बढ़ेगी ठंड…
CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी व पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रायपुर सहित प्रदेशभर के कई जिलों में हल्की बारिश हुई।
CG Weather
CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। दरअसल बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी व पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रायपुर सहित प्रदेशभर के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। बारिश के चलते मौसम में ठंडकता बढ़ गई। मौसम विभाग का कहना है आज भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में आज भी हल्की बारिश की संभावना है। बीते दिनों राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया। इसके बाद कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई है। इस वजह से ठंड में बढ़ोतरी भी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इससे प्रदेश में ठंड में बढ़ोतरी होगी। वहीं बीते दिनों सुबह से ही बादल छाए रहा उसके बाद दोपहर और रात में कई जगह में बारिश हुई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस सारंगढ़ में दर्ज किया गया।
CG Weather Update: वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया है। और राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Facebook


