Raipur 5 Death Latest Update: रायपुर में एक साथ 5 लोगों की मौत! मामले की SIT जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा, पूरी घटना जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश
रायपुर में एक साथ 5 लोगों की मौत! मामले की SIT जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा, Raipur 5 Death Latest Update: Revealed in SIT Report
रायपुर: Raipur 5 Death Latest Update राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना इलाके मदनी चौक में 5 लोगों की मौत मामले को लेकर SIT जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। बैटरी कारोबारी साजिद अली पहले अपने परिवार के सदस्यों को जहर देकर मारा। उसके एक दिन बाद शुक्रवार को साजिद ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह शेख साजिद घर से निकलकर वाशरूम जाते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ है। फिलहाल जांच जारी है। जांच टीम कई और खुलासे होने की संभावना जता रही है।
Raipur 5 Death Latest Update मिली जानकारी के अनुसार 17 जुलाई को मदनी चौक में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। इसके बाद संदिग्ध मौतों की जांच के लिए एक SIT का गठन किया गया था। अब SIT ने अपनी जांच के बाद आशंका जताई है कि साजिद ने पत्नी राबिया,बेटियां शाहिदा बेगम और इरशाबा परवीन समेत बेटा इरशाद अली को ज़हर देकर मारा था। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि अभी भी स्पष्ट रूप से यह पता नहीं चल पाया है कि पूरा घटनाक्रम क्या था। फिलहाल जांच जारी है। जांच टीम कई और खुलासे होने की संभावना जता रही है।
घर से बरामद हुआ था ये सामान
बता दें कि इससे पहले पुलिस की जांच में पुलिस को घर से फिनाइल का एक डिब्बा मिला है, लेकिन कोई कीटनाशक या अन्य जहरीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। घटना वाली रात घर में आलू की सब्जी और चावल बने थे। वहीं साजिद बाजार से रसगुल्ले और पेड़ा लेकर आया था। पुलिस को आशंका है कि इन्हीं मिठाइयों में जहरीला पदार्थ मिलाया गया हो। फिलहाल भोजन, मिठाई और विसरा के नमूनों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
- CG Barish Alert Today: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे होगी ताबड़तोड़ बारिश, रायपुर, बिलासपुर समेत 21 जिलों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी, कई नदी नाले उफान पर
- इमरान की बहन का दावा: पाकिस्तानी सेना और प्रधानमंत्री मोदी की मिलीभगत से हुआ 2025 का सैन्य टकराव
- US Iran Airstrikes Live Updates : मिडिल ईस्ट में फिर भड़की जंग! ईरान पर इस वजह से बरसीं अमेरिकी मिसाइलें, सेंट्रल कमांड ने किया बड़ा खुलासा

Facebook


