Pathalgaon News: धान रोपाई के दौरान खेत में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, युवती को दी रेप की धमकी, सरपंच समेत 10 पर केस दर्ज
Pathalgaon News: धान रोपाई के दौरान खेत में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, युवती को दी रेप की धमकी, सरपंच समेत 10 पर केस दर्ज
Pathalgaon News: धान रोपाई के दौरान खेत में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, युवती को दी रेप की धमकी, सरपंच समेत 10 पर केस दर्ज/image: IBC24
- जमीन विवाद में दो ट्रैक्टरों से धान की फसल रौंदने का आरोप
- महिलाओं से मारपीट, जातिसूचक गालियां और धमकी देने के आरोप
- पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जशपुर। Pathalgaon News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर के टुकुपखना गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि धान की रोपाई के दौरान एक पक्ष के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर खेत में पहुंचे और दो ट्रैक्टरों से खड़ी धान की फसल को रौंद दिया। विरोध करने पर महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती को दी रेप की धमकी
Pathalgaon News दरअसल, आवेदक संजय बड़ा सहित अन्य ग्रामीणों ने पत्थलगांव थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि भगवानो यादव और उसके परिवार के अन्य सदस्य विवादित खेत में जबरन पहुंचे और जातिसूचक गालियां देते हुए उन्हें खेत से बाहर जाने के लिए मजबूर किया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस दौरान मिलो बाई के साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गईं। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंची एक युवती के साथ अभद्रता करने और उसे जबरन ले जाने के साथ दुष्कर्म की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष ने ग्राम सरपंच गरीब साय समेत 10 लोगों के खिलाफ बीएनएस और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की है।
किस बात पर हुआ विवाद?
Pathalgaon News इधर दूसरे पक्ष के भगवानो यादव ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ है, वह राजस्व अभिलेख में खसरा नंबर 73/14, रकबा 0.421 हेक्टेयर, धनेश्वर पिता लालो के नाम दर्ज है। उनका आरोप है कि इसके बावजूद दूसरा पक्ष लगातार उक्त भूमि पर अपना दावा करते हुए विवाद कर रहा है।
सरपंच गरीब साय ने बताया
वहीं, ग्राम सरपंच गरीब साय ने बताया कि विवाद उनके सामने हुआ था। उनके अनुसार महिलाओं के बीच पहले गाली-गलौज हुई, जिसके बाद झूमाझटकी की स्थिति बनी। सरपंच ने अन्य लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।
Pathalgaon News वहीं मामले को लेकर एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार ने बताया कि धान की रोपाई के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामले में 10 लोगों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें
- CG Barish Alert Today: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे होगी ताबड़तोड़ बारिश, रायपुर, बिलासपुर समेत 21 जिलों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी, कई नदी नाले उफान पर
- Lakhimpur Kheri Viral Video: ‘करवा देंगे नहीं…. करवा दीजिए’ घर की समस्या लेकर डीएम के पास पहुंचे 13 साल के अमिताभ, बात सुनकर कोई नहीं रोक पाएं हंसी, आप भी देखें वीडियो

Facebook


