Pendra Murder News: शिकार के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने किया ये काम, खुलासा होते ही उड़े सबके होश
Pendra Murder News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
Pendra Murder News/image: Social Media
- गौरेला थाना क्षेत्र में शिकार के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या।
- आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए करवाया युवक का अंतिम संस्कार।
- पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले 12 आरोपियों को हथियार समेत किया गिरफ्तार।
Pendra Murder News: पेंड्रा: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जंगल में शिकार के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। घटना के बाद आरोपियों ने मामले को छिपाने के लिए मृतक का जबरन अंतिम संस्कार भी करा दिया, ताकि किसी को वारदात की भनक न लगे।
कैसे हुआ हुआ खुलासा
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने हत्या के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से मृतक का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करा दिया। (Pendra Murder News) मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश कर दिया।
पुलिस ने 12 आरोपीयों को किया गिरफ्तार
Pendra Murder News: पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सभी 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक भरमार बंदूक और एक एयर राइफल भी बरामद की गई है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Saryu River Beer Party Viral Video: अयोध्या में शर्मनाक हरकत, सरयू नदी में नाव पर बीयर-मटन पार्टी का वीडियो वायरल, दबोचे गए तीन आरोपी
- Kya Facebook Down Hai : अचानक ठप पड़ी ये सोशल मीडिया वेबसाइट! करोड़ों यूजर्स के बीच मचा हड़कंप, आखिर क्या है मामला?
- 8th Pay Commission: 68,940 रुपये बेसिक पे… क्या सच में मिलने वाली है इतनी सैलरी? जानिए 3.83 फिटमेंट फैक्टर को लेकर क्या है नया अपडेट?

Facebook


