President Droupadi Murmu Bastar Visit : तैयार है बस्तर, आ रही हैं राष्ट्रपति , 7 फरवरी को होगा ‘बस्तर पंडुम’ का आगाज, सुरक्षा और चिकित्सा के हुए पुख्ता इंतजाम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 7 फरवरी को बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जगदलपुर आएंगी। उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी शुरू कर दी है।

President Droupadi Murmu Bastar Visit : तैयार है बस्तर, आ रही हैं राष्ट्रपति , 7 फरवरी को होगा ‘बस्तर पंडुम’ का आगाज, सुरक्षा और चिकित्सा के हुए पुख्ता इंतजाम

President Droupadi Murmu Bastar Visit/ Image Source : x

Modified Date: January 27, 2026 / 10:53 pm IST
Published Date: January 27, 2026 9:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 7 फरवरी को जगदलपुर पहुंचेंगी।
  • बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में होंगी शामिल
  • मुख्य सचिव ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 07 फरवरी को बस्तर पंडुम संभाग स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जगदलपुर आएंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई है। Bastar Pandum 2026 Date मुख्य सचिव विकास शील ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर प्रवास के मद्देनजर आज यहां मंत्रालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर बस्तर पंडुम के संभागीय कार्यक्रम के आयोजन और इससे संबंधित अन्य तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य सचिव  विकासशील ने राष्ट्रपति महोदया के प्रवास अवसर पर सुरक्षा, चिकित्सा, आवागमन सहित तमाम जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए है। Jagdalpur News Today, मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बस्तर कलेक्टर से वहां की सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने रायपुर कलेक्टर को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जनसम्पर्क एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, गृह विभाग की सचिव नेहा चंपावत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.