Raipur Collector Meeting News: राजधानी में कलेक्टर ने ली पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक, स्थिति सामान्य होने तक ये काम करने के दिए निर्देश, जानें आप भी

Raipur Collector Meeting News: पेट्रोल की कमी की अफवाहों के बीच कलेक्टर गौरव सिंह ने पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक बुलाई।

Raipur Collector Meeting News: राजधानी में कलेक्टर ने ली पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक, स्थिति सामान्य होने तक ये काम करने के दिए निर्देश, जानें आप भी

Raipur Collector Meeting News/Image Credit: IBC24.in


Reported By: hemant sharma,
Modified Date: May 14, 2026 / 06:16 pm IST
Published Date: May 14, 2026 6:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल की कमी की अफवाहों से मची हड़कंप के बीच रायपुर कलेक्टर बैठक बुलाई है।
  • कलेक्टर गौरव सिंह ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक की है।
  • बैठक में कलेक्टर ने स्थिति सामान्य होने तक डिपो से 24 घंटे आपूर्ति देने के निर्देश दिए हैं।

Raipur Collector Meeting News: रायपुर: पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद से ही लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। कई जगहों पर अफवाह फ़ैल गई है कि, पेट्रोल पंप में पेट्रोल की कमी देखने को मिल रही है। इन अफवाहों के चलते राजधानी रायपुर के कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ जुट गई है। (Raipur Collector Meeting News) लोग लंबी कतार में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं और फिर अपनी गाड़ियों में पेट्रोल डलवा रहे हैं। पेट्रोल की कमी की अफवाहों से मची हड़कंप के बीच रायपुर कलेक्टर ने एक बड़ा कदम उठाया है।

डिपो से 24 घंटे आपूर्ति देने के आदेश

दरअसल, पेट्रोल की कमी की अफवाहों के बीच कलेक्टर गौरव सिंह ने पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक बुलाई। इस बैठक में शहर के लगभग सभी पेट्रोल पंप संचालक मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर गौरव सिंह ने स्थिति सामान्य होने तक डिपो से 24 घंटे आपूर्ति देने के निर्देश दिए हैं। (Raipur Collector Meeting News) आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पहले डिपो से सुबह 7 बजे से दोपहर के 3 बजे तक पेट्रोल की आपूर्ति होती थी, लेकिन अब कलेक्टर के आदेश के बाद डिपो से 24 घंटे आपूर्ति की जाएगी।

पीएम ने दिए थे ऊर्जा संरक्षण और बचत के सुझाव

गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभावित वैश्विक संकट को देखते हुए देशवासियों से अपील की कि जहां संभव हो वहां निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। मेट्रो सेवा वाले शहरों में मेट्रो यात्रा को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई। इसके साथ ही उन्होंने कारपूलिंग को बढ़ावा देने की बात भी कही, जिससे ईंधन की खपत को कम किया जा सके। (Raipur Collector Meeting News) प्रधानमंत्री ने इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को भी बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि EV का अधिक उपयोग भविष्य की दिशा तय करेगा।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.