Delhi Work From Home: हफ्ते में इतने दिन अब घर से काम करेंगे कर्मचारी, शुरू होगा ये विशेष अभियान, यहां की सरकार ने किया बड़ा ऐलान
हफ्ते में इतने दिन अब घर से काम करेंगे कर्मचारी, शुरू होगा ये विशेष अभियान, यहां की सरकार ने किया बड़ा ऐलान, Work from home order in Delhi
नई दिल्ली। Delhi Work From Home: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील का असर अब पूरे देश में देखा जा रहा है। कई राज्यों में सीएम और मंत्रियों ने अपने काफिले की वाहनों में कटौती कर दी है। इस बीच अब दिल्ली सरकार ने दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली सरकार ने वर्क फ्रॉम होम लागू कर दिया है। यहां के सरकारी दफ्तरों के कर्मचारी अब हफ्ते में दो दिन घर से ही काम करेंगे। इसके अलावा सरकार ने ‘मेरा भारत मेरा योगदान’ नाम से विशेष अभियान शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से लोगों को ईंधन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार ईंधन बचत को जनआंदोलन बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन घर से काम करने की सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार निजी क्षेत्र को भी इस अभियान से जोड़ना चाहती है। इसके तहत प्राइवेट कंपनियों से भी कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम देने की अपील की जाएगी। उनका कहना है कि इससे सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होगी और पेट्रोल-डीजल की बचत के साथ-साथ प्रदूषण में भी कमी आएगी।
ऑफिस का समय भी बदला
दिल्ली की सड़कों पर सुबह और शाम के समय भारी ट्रैफिक रहता है। इस वजह से जाम लगता है। इससे निपटने के लिए ऑफिस टाइम को अलग-अलग किया गया है। दिल्ली सरकार का ऑफिसियल टाइम सुबह 10.30 से 7 बजे तक रहेगा। वहीं, एमसीडी के ऑफिस सुबह 8.30 से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। सीएम ने दिल्ली के लोगों से सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे मनाने की अपील की है। दिल्ली सरकार ने अगले 6 महीने तक कोई भी वाहन नहीं खरीदने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार ने ट्रांसपोर्ट अलाउंस को दस फीसदी तक बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं, व्यापारियों से अपील की है कि माल ढोने के लिए ट्रक की जगह ट्रेन का इस्तेमाल करें।
- ICC Test Rankings May 2026: पाकिस्तान की शर्मनाक हार से मिला बांग्लादेश को बड़ा फायदा.. इन खिलाड़ियों के टेस्ट रैंकिंग में आया उछाल, दी थी इतने रनों से शिकस्त
- CM Yogi Adityanath News: राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक, परिजनों के लिए कही ये बात
- Xiaomi 17 Max: 8000mAh बैटरी वाला Xiaomi का धांसू 5G फोन टीज, फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश!
- UP Crime News: साली के साथ किया ये कांड, फिर जीजा ने कर ली आत्महत्या, खुलासा होते ही उड़े सबके होश

Facebook


