MP Weather Update : नौतपा के बीच अचानक पलटा पूरा गेम, जहाँ पड़ रही थी भीषण गर्मी, वहां एक ही झटके में 10.2 डिग्री गिरा पारा, MP के 9 जिलों में ओले-बारिश का ऑरेंज अलर्ट
नौतपा के बीच मध्य प्रदेश के मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 9 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर समेत कई शहरों में तापमान 10 डिग्री तक गिर गया है, जबकि मौसम विभाग ने 30 मई के बाद प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां और तेज होने की संभावना जताई है।
MP Weather Update / Image Source : AI GENERATED
- मध्य प्रदेश के 9 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी।
- ग्वालियर, दतिया और खजुराहो में तापमान 7 से 10 डिग्री तक गिरा।
- 30 मई के बाद प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां और तेज होने की संभावना।
भोपाल : MP Weather Update : मध्य प्रदेश में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के आसार बन गए हैं। मौसम विभाग ने ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, नीमच और मंदसौर सहित 9 जिलों में ओले और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन ज़िलों में आई तापमान में भारी गिरावट
मौसम में आए इस बदलाव के कारण कई शहरों के तापमान में भारी गिरावट आई है। ग्वालियर में दिन का तापमान शुक्रवार के मुकाबले 10.2 डिग्री लुढ़क कर सिर्फ 34.5° दर्ज किया गया, जो बड़े शहरों में सबसे कम है। Western Disturbance Madhya Pradesh इसके अलावा दतिया में 10.1° और खजुराहो में 7.3° पारा नीचे गिरा है। दूसरी तरफ, नरसिंहपुर 43.6° तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं भोपाल में 40.6°, इंदौर में 39.4° और उज्जैन में 41.6° तापमान दर्ज हुआ है।
30 मई के बाद प्रदेश में बारिश होगा सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार, 30 मई के बाद प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की गतिविधियां और ज्यादा बढ़ेंगी। Bhopal Indore Temperature Drop आने वाले अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।

Facebook


