Aaj Ka Panchang 30 May 2026 : आज अधिकमास पूर्णिमा पर स्वर्ग की भद्रा का साया! जानें किस समय सत्यनारायण कथा और लक्ष्मी पूजा से घर आएगी सुख शांति

आज 30 मई 2026, शनिवार को ज्येष्ठ अधिकमास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज रवि योग, शनिवार व्रत और पूर्णिमा व्रत का खास संयोग बन रहा है, जिससे दिन को धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जा रहा है।

Aaj Ka Panchang 30 May 2026 : आज अधिकमास पूर्णिमा पर स्वर्ग की भद्रा का साया! जानें किस समय सत्यनारायण कथा और लक्ष्मी पूजा से घर आएगी सुख शांति

Aaj Ka Panchang 30 May 2026 / Image Source : FILE

Modified Date: May 30, 2026 / 06:27 am IST
Published Date: May 30, 2026 6:23 am IST
HIGHLIGHTS
  • आज ज्येष्ठ अधिकमास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि
  • रवि योग सुबह 05:24 से दोपहर 01:20 तक प्रभावी
  • शनिवार व्रत, शनि पूजा और पूर्णिमा व्रत का विशेष संयोग

Aaj ka Panchang : Aaj Ka Panchang 30 May 2026 : आज 30 मई 2026, शनिवार को ज्येष्ठ अधिकमास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जिसके बाद पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी। आज अधिकमास पूर्णिमा व्रत, शनिवार व्रत और शनिदेव की पूजा का बेहद खास संयोग बन रहा है। आज के दिन घरों में सुख-शांति के लिए भगवान सत्यनारायण की पूजा और कथा करने का विशेष महत्व है।
पंचांग के अनुसार आज रवि योग सुबह 05:24 से दोपहर 01:20 तक रहेगा, जबकि भद्रा काल सुबह 11:57 से लेकर देर रात 01:05 तक रहेगा। अच्छी बात यह है कि इस भद्रा का वास स्वर्ग में होने के कारण धरती पर इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होगा, जिससे आप पूजा-पाठ व शुभ कार्य कर सकते हैं।

कैसे  करनी चाहिए आज की पूजा ?

Adhik Maas Purnima Vrat Vidhiअधिकमास पूर्णिमा व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को दिनभर उपवास रखकर शाम को सूर्योदय माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। उन्हें लाल फूल, सिंदूर, अक्षत्, धूप, दीप, नैवेद्य, फल, पीली कौड़ियां और कमलगट्टा अर्पित कर खीर या सफेद मिठाई का भोग लगाना चाहिए। इसके बाद रात में चंद्र देव को अर्घ्य देकर व्रत पूरा करने से धन, संपत्ति और सुख-वैभव में वृद्धि होती है। वहीं, जो लोग शनिवार व्रत रख रहे हैं, वे शनिदेव को गुलाब जामुन का भोग लगाएं, शनि चालीसा व शनि रक्षा स्तोत्र का पाठ करें और शमी के पेड़ की पूजा करें। आज के दिन काली उड़द, काले तिल, काले या नीले कपड़े, लोहा और जूते-चप्पल का दान करना कष्टों को मिटाने वाला माना गया है।

आज का राहुकाल और शुभसमय

आज के मुख्य समय की बात करें तो राहुकाल सुबह 08:51 से 10:35 तक रहेगा, जिसमें शुभ कार्य वर्जित होते हैं।Ravi Yog Bhadra Time Today  वहीं, दिन के शुभ मुहूर्तों में अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:51 से 12:46 तक और विजय मुहूर्त दोपहर 02:37 से 03:32 तक रहेगा। चौघड़िया के अनुसार दिन का अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त दोपहर 03:46 से शाम 05:30 तक है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.