Raipur GRP Viral Video: राजधानी रायपुर में वर्दी की मर्यादा हुई तार-तार, पुलिसकर्मी ने बीच रोड में की घटिया हरकत… देखकर दंग रह जाएंगे आप

Raipur GRP Viral Video: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां छत्तीसगढ़ रेलवे पुलिस का एक जवान नशे की हालत में कैमरे में कैद हो गया।

Raipur GRP Viral Video: राजधानी रायपुर में वर्दी की मर्यादा हुई तार-तार, पुलिसकर्मी ने बीच रोड में की घटिया हरकत… देखकर दंग रह जाएंगे आप

raipur grp news/ image source: IBC24

Modified Date: March 18, 2026 / 12:24 pm IST
Published Date: March 18, 2026 12:24 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नशे में पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल
  • रेलवे स्टेशन बाहर यात्रियों से विवाद
  • जीआरपी जवान की हरकत कैमरे में

Raipur GRP Viral Video: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां छत्तीसगढ़ रेलवे पुलिस का एक जवान नशे की हालत में कैमरे में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि यह पुलिसकर्मी नशे में धुत था और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था और उसकी हालत सामान्य नहीं थी, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

drunk police officer: नशे में पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल

जानकारी के मुताबिक, यह घटना रायपुर रेलवे स्टेशन के बाहर की है, जहां नशे की हालत में जीआरपी (Government Railway Police) कर्मी ने यात्रियों से विवाद किया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पुलिसकर्मी ने बिना वजह यात्रियों से बहस शुरू कर दी, जिससे वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया, जो अब सामने आ गया है और तेजी से फैल रहा है।

Raipur News: विभागीय कार्रवाई की उठी मांग

बताया जा रहा है कि संबंधित जवान जीआरपी एसपी दफ्तर में पदस्थ है। इस घटना के सामने आने के बाद रेलवे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, मामले में अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।