Raipur Heroin Seizure: रायपुर में महिला अपने ही घर में करती थी ये काम, पुलिस रेड से खुली पूरी सिडिंकेट की पोल, अंदर का मंजर देख उड़ गए अफसरों के होश

Ads

Raipur Heroin Seizure: रायपुर में महिला अपने ही घर में करती थी ये काम, पुलिस रेड से खुली पूरी सिडिंकेट की पोल, अंदर का मंजर देख उड़ गए अफसरों के होश

  • Reported By: Tehseen Zaidi

    ,
  •  
  • Publish Date - February 19, 2026 / 07:00 AM IST,
    Updated On - February 19, 2026 / 07:28 AM IST

Raipur Heroin Seizure/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • रायपुर में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई
  • 7.12 ग्राम हेरोईन जब्त
  • फरार दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

रायपुर: Raipur Heroin Seizure:  राजधानी रायपुर में सूखे नशे के खिलाफ कमिश्नरेट पश्चिम ने सख्त कार्रवाई करते हुए ड्रग्स तस्करी मामले में फरार दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। शातिर तस्करों के पास से करीब 7.12 ग्राम नशीली हेरोइन जब्त की गई है जिसे उन्होंने अपने घर के नीचे जमीन में स्पेशल गड्ढा बनाकर छिपाकर रखा था।

रेड से खुली पूरी सिडिंकेट की पोल (Raipur Drug Bust)

Raipur Heroin Seizure:  दरअसल, 27 दिसंबर 2025 को पुलिस ने कबीर नगर फेस-01 में छापेमारी करते हुए हरप्रीत कौर नामक महिला के घर दबिश दी थी। इस कार्रवाई में महिला के पास से 16.01 ग्राम हेरोइन और उसके पति जोधा सिंह के पास से 8.06 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी। कुल मिलाकर 24.07 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी जिसकी कीमत करीब 4 लाख 80 हजार रुपये बताई गई थी। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Raipur Heroin Seizure:  पूछताछ में खुलासा हुआ कि नशे का कारोबार पूरे सिंडिकेट के रूप में संचालित किया जा रहा था और इस गैंग में कई अन्य लोग भी शामिल थे। नाम सामने आने के बाद पुलिस ने कोहका, भिलाई निवासी सुखराज सिंह और डीडी नगर निवासी सत्यम चंद्राकर को गिरफ्तार किया। इनके पास से 7.12 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कबीर नगर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें

"रायपुर ड्रग्स तस्करी मामला" में कितनी हेरोइन जब्त हुई?

इस मामले में अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल मिलाकर 31 ग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की गई, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।

"एनडीपीएस एक्ट" के तहत क्या कार्रवाई की गई?

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

"रायपुर में ड्रग्स सिंडिकेट" कैसे संचालित हो रहा था?

जांच में सामने आया कि यह नशे का कारोबार संगठित सिंडिकेट के रूप में चलाया जा रहा था, जिसमें कई लोग शामिल थे और मादक पदार्थ को छिपाकर सप्लाई किया जाता था।