Mathura Road Accident | Photo Credit: IBC24
मथुरा: Mathura Road Accident उत्तर प्रदेश के धर्मनगरी मथुरा में भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला, जबकि ग्रामीणों ने पहले ही युवकों को बाहर निकाल लिया था, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।
Mathura News मिली जानकारी के अनुसार, घटना मगोर्रा थाना क्षेत्र के नगला देविया के पास का है। जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिससे कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने युवकों को बाहर निकाला, लेकिन चारों युवकों की मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। जिसके बाद युवकों के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है। मृतकों में राहुल (23) मोहित (21) और अमित (23) शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि ये सभी युवक महावन से राजस्थान के डीग में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और शादी वाले घर की खुशियां चंद मिनटों में मातम में तब्दील हो गई।