Holi Special Trains: अब होली पर आसानी से घर पहुंच सकेंगे यात्री, भारतीय रेलवे चलाएगी 1,410 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

Ads

Holi Special Trains: अब होली पर आसानी से घर पहुंच सकेंगे यात्री, भारतीय रेलवे चलाएगी 1,410 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

  •  
  • Publish Date - February 19, 2026 / 07:43 AM IST,
    Updated On - February 19, 2026 / 07:43 AM IST

Holi Special Trains | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • होली पर भारतीय रेल चलाएगी 1,410 से अधिक स्पेशल ट्रेनें
  • दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से 15 होली स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन
  • पटना–चर्लपल्ली मार्ग पर बढ़ी भीड़ को देखते हुए 07 फेरे की होली स्पेशल ट्रेन

रायपुर: Holi Special Trains मार्च का महीना आते ही रंगों के त्योहार होली की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस साल भी होली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर वे लोग जो रोज़गार या पढ़ाई के सिलसिले में अपने घर से दूर रहते हैं, वे इस होली पर अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौटना चाहते हैं, लेकिन कई बार रेलवे स्टेशनों में भारी भीड़ की वजह से यात्रियों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है।

भारतीय रेल चलाएगी 1,410 से अधिक स्पेशल ट्रेनें

Holi Special Trains भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने होली पर 1,410 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से कुल 15 होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। वहीं पटना–चर्लपल्ली रूट पर 7 फेरे की एक खास होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार और बुधवार को पटना से रवाना होगी, जिससे बिहार और तेलंगाना के बीच सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। ट्रेन का ठहराव बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में होगा। आपको बता दें कि स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिसमें 01 एसएलआर, 02 सामान्य, 04 स्लीपर, 07 एसी थ्री व 07 एसी थ्री इकोनॉमी कोच शामिल है।

इन्हें भी पढ़े:-

होली स्पेशल ट्रेनें कब से चलेंगी?

होली स्पेशल ट्रेनें मार्च 2026 के पहले सप्ताह से त्योहार तक चलेंगी।

टिकट बुकिंग कब शुरू हुई?

टिकट बुकिंग 18 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है।

कितनी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं?

भारतीय रेलवे ने 1,410 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।